
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस जीत में अहम योगदान भारतीय कप्तान विराट कोहली का रहा। कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। कोहली के शतक से खुश फैंस के लिए ये ख़ुशी ज्यादा देर तक नहीं रही क्योंकि मैच के बाद कोहली ने जो कहा वो सब को हिला देने वाला था।
कोहली ने दिया ये बड़ा बयान -
जी हां! मैच के बाद अपने गेम के बाद अपने गेम के बारे में बात करते हुए कोहली ने यह माना कि इस खेल का आनंद लेने के लिए अब उनके पास खेलने के लिए कुछ साल ही बचे हैं। कोहली ने कहा " इस खेल का आनंद लेने के लिए मेरे करियर में कुछ साल ही बचे हैं। देश के लिए खेलना गर्व और एक बड़ा सम्मान है। आप किसी भी खेल को हल्के ढंग से लेने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं।" कोहली ने आगे कहा " क्योंकि आप भारत के लिए खेल रहे हैं और बहुत से लोगों को ऐसा करने का मौका नहीं मिलता। ये मुश्किल होता है जब वेस्टइंडीज जैसी टीम ऐसी बल्लेबाजी करती है। मैं गेंदबाजों पर हार्श नहीं होना चाहता हूं, लेकिन हां हम इससे बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे, खासकर आखिरी के ओवरों में। इस मैच से यही हमारी सीख रही।"
कोहली ने जड़ा 36वां शतक -
बता दें इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमेर (106) की शतकीय पारी की मदद से आठ विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे भारत ने 42.1 ओवर में ही महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली (140) और रोहित शर्मा (नाबाद 152) ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाए। कोहली को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ दा मैच भी चुना गया। ये कोहली के वनडे करियर का 36वां शतक था। कोहली का घर में यह 15वां, रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22वां और बतौर कप्तान 14वां शतक है। इसके साथ ही कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक बनाने में वह रिकी पोंटिंग (22) के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।