क्रिकेट

IND vs BAN: 1212 दिनों के बाद विराट कोहली ने जड़ा 44वां वनडे शतक, रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

IND vs BAN: बांग्‍लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 44वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 72वां शतक पूरा कर लिया है। उनका यह शतक 1212 दिनों के बाद आया है।

2 min read

Virat kohli century India vs Bangladesh: भारत और बांग्‍लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला चट्टोग्राम के ज़ोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 44वां वनडे शतक जड़ा है। कोहली का यह शतक 1212 दिनों के बाद आया है। आखिरी बार वनडे में विराट ने 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था।

इसी के साथ विराट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 72 शतक पूरे हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक, टी20 में एक और वनडे में 44 शतक लगाए हैं। इसी के साथ कोहली क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक लगाए हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर आता है। सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं।

पूरे करियर की बात की जाये तो विराट ने अबतक 265 वनडे मैच की 256 पारियों में 57.56 की औसत से 12432 रन बनाए हैं। यहा किसी भी भारतीय द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। कोहली ने इस दौरान 65 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनके ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 44.83 के औसत से 18426 रन बनाए हैं।

वहीं टेस्ट में उन्होंने 102 मैचों की 173 पारियों में 49.53 की औसत से 8074 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 दोहरे शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 में कोहली ने 115 मैचों की 107 पारियों में 52.74 के औसत से 4008 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.97 का रहा है। कोहली ने टी20 में 37 अर्धशत्क ठोके हैं।

इस मैच में कोहली के अलावा ईशान किशन ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 131 गेंद में 4 चौके और 10 सिक्स की मदद से 210 रन बनाए हैं। उनकी इस शानदार पारी के चलते भारत का स्कोर 300 रन के करीब है। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 290 रन जोड़े हैं।

Updated on:
10 Dec 2022 02:39 pm
Published on:
10 Dec 2022 02:33 pm
Also Read
View All