क्रिकेट

‘सर, मेरे दो ही हाथ हैं…’, विराट कोहली ने होटल स्टाफ की इस हरकत पर कहा कुछ ऐसा

कोहली एक हाथ से बुके लेते हैं और उनके दूसरे हाथ में बैग होता है। बुके देने के बाद होटल स्टाफ हैंडशेक के लिए हाथ बढ़ाता है, तो कोहली कहते हैं- सर, मेरे दो ही हाथ हैं।

less than 1 minute read

Virat kohli India vs Bangladesh kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुक़ाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। 27 सितम्बर से खेले जाने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम कानपुर पहुंच गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का के वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में कानपुर की एक होटल में भारतीय खिलाड़ियों का वेलकम किया जा रहा है। इसी दौरान कोहली का भी वेलकम होता है और उन्हें बुके दिए जाते हैं। कोहली एक हाथ से बुके लेते हैं और उनके दूसरे हाथ में बैग होता है। बुके देने के बाद होटल स्टाफ हैंडशेक के लिए हाथ बढ़ाता है, तो कोहली कहते हैं- सर, मेरे दो ही हाथ हैं।

बता दें कानपुर में भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच जनवरी 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 8 विकेट से शिकस्त मिली थी। भारतीय टीम ने कानपुर में अब तक 23 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 टेस्ट में हार और 13 मैच ड्रॉ हुए हैं। भारतीय टीम ने कानपुर में अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह मैच ड्रॉ हुआ था। भारत-बांग्लादेश के बीच यहां पहला टेस्ट होगा।

Updated on:
25 Sept 2024 05:37 pm
Published on:
25 Sept 2024 05:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर