क्रिकेट

IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, कोहली समेत लिस्ट में ये भारतीय खिलाड़ी शामिल

आईपीएल के इतिहास में सबसे धीमे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सभी भारतीय खिलाड़ी शामिल है, इसमें विराट कोहली भी शामिल हैं।

2 min read
Mar 19, 2026
राजस्‍थान रॉयल्‍स बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)

Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शतक लगाना हर बल्लेबाज का सपना होता है, लेकिन कुछ शतक अपनी धीमी गति के कारण चर्चा में रहते हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे धीमे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सभी भारतीय खिलाड़ी शामिल है, इसमें विराट कोहली भी शामिल हैं। आइए एक नज़र डालते हैं टॉप 5 सबसे धीमे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर।

67 गेंदें - विराट कोहली (IPL 2024)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ जयपुर में 72 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह शतक उन्होंने 67 गेंदों में पूरा किया था। यह आईपीएल इतिहास का संयुक्त सबसे धीमा शतक था। यह कोहली के आईपीएल करियर का 8वां शतक था। जोस बटलेर के आखिरी गेंद पर शतक की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने यह मुक़ाबला जीत लिया था।

67 गेंदें - मनीष पांडे (IPL 2009)

मनीष पांडे ने आईपीएल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स (DC) के खिलाफ सेंचुरियन में शतक जड़ा था। यह आईपीएल और टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक था। सेंचुरियन में खेले गए इस मुक़ाबले में पांडे ने 73 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 114 रन बनाए थे। पांडे ने अपना शतक 67 गेंदों में पूरा किया था।

66 गेंदें - सचिन तेंदुलकर (IPL 2011)

मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में सिर्फ एक शतक लगाया है। मास्टर ब्लास्टर ने यह शतक कोच्चि टस्कर्स केरला (KTK) के खिलाफ 66 गेंद पर ठोका था। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए थे। यह सचिन का टी20 क्रिकेट में पहला और आखिरी शतक था। उन्होंने अपनी पहली 50 रन 43 गेंदों में बनाए, फिर आखिरी हिस्से में तेजी से एक्सीलरेट किया। आखिरी 5 ओवर में 45 रन ठोके, जिसमें फाइन लेग पर छक्का, लॉन्ग-ऑन पर बड़े शॉट्स शामिल थे। आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने शतक पूरा किया, और पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया।

64 गेंदें - केएल राहुल (IPL 2019)

विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 64 गेंद पर शतक लगाया था। यह उनके करियर का दूसरा शतक था। राहुल ने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए थे।

62 गेंदें - अंबाती रायडू (IPL 2018)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए अंबाती रायडू ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 62 गेंदों में शतक जड़ा था। रायडू इस मैच में ओपनिंग करने उतरे और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाया। उन्होंने 62 गेंदों पर सात चौके और सात छक्कों की मदद से 100 रनों की पारी खेली थी। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

Published on:
19 Mar 2026 09:54 am
Also Read
View All

अगली खबर