क्रिकेट

ब्रेक मिलते ही अनुष्का के साथ छुट्‌टी मनाने निकले विराट, बांग्लादेश टी-20 सीरीज से लिया है आराम

विराट कोहली ने अपने प्रशंसकों के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर काफी पसंद की जा रही है।
less than 1 minute read
Virat kohli

नई दिल्ली : विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों देश के बड़े सेलिब्रिटी हैं और अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए कहीं न कहीं निकल पड़ते हैं। इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग इतनी मजबूत है कि इन्हें विरुष्का भी कहा जाता है। एक बार फिर विराट कोहली को जैसे ही बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज से आराम मिला, वह दोनों क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कहीं निकल पड़े हैं। विराट ने इसकी तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली है।

तस्वीर डालते ही हुई वायरल

विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज ही अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर डाली है और यह तस्वीर डालते ही वायरल हो गई। नौ घंटे के भीतर इस पर 36 लाख लाइक्स और लगभग 18 हजार कमेंट्स आ गए। इस तसवीर में विराट और अनुष्का मुस्कुराते दिख रहे हैं। जहां वह दोनों खड़े हैं, उसके पीछे एक पहाड़ तथा झील नजर आ रही है। यहां का नजारा काफी खूबसूरत है।

View this post on Instagram

😍❤️ @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

Updated on:
25 Oct 2019 09:05 pm
Published on:
25 Oct 2019 09:02 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान