क्रिकेट

वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने वैभव सूर्यवंशी जैसा किया कारनामा, चौकों-छक्कों की बारिश कर रच दिया इतिहास

Aaryavir Sehwag joins Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 एशिया कप 2026 के तहत भारत और यूएई के बीच खेले जा रहे करो या मरो के मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर मंगलवार को 160 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ वह एशिया यूथ/अंडर-19 कप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के एलीट क्‍लब में शामिल हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 2:14 PM IST
Aaryavir Sehwag joins Vaibhav Sooryavanshi
यूएई के खिलाफ शतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाते आर्यवीर सहवाग। (इनसेट में- वैभव सूर्यवंशी) फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI

Aaryavir Sehwag joins Vaibhav Sooryavanshi elite club: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 के तहत मंगलवार 10 अक्‍टूबर को भारत और यूएई के बीच बेहद ही रोमांचक मैच खेला जा रहा है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 7 छक्‍कों की मदद से 160 रन की जबरदस्‍त पारी खेली है और संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए अपनी टीम को मुश्किल से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इस पारी के साथ ही आर्यवीर ने इतिहास रच डाला है, अब वह एशिया यूथ/अंडर-19 कप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-10 प्‍लेयर्स की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें अभिज्ञान कुंडू और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्‍टार भारतीय खिलाड़ी हैं।

एशिया यूथ/अंडर-19 कप में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

रैंकखिलाड़ीरनगेंदेंचौकेछक्केस्ट्राइक रेटटीमविपक्षीमैदानतारीख
1अभिज्ञान कुंडू209*125179167.20भारत U-19मलेशिया U-19दुबई16 दिसंबर 2025
2सौम्य सरकार209135278154.81बांग्लादेश U-19कतर U-19कुआलालंपुर23 जून 2012
3समीर मिन्हास177*148118119.59पाकिस्तान U-19मलेशिया U-19दुबई12 दिसंबर 2025
4मीत भावसार175*149241117.44कुवैत U-19नेपाल U-19ICCA 2, दुबई28 दिसंबर 2021
5समीर मिन्हास172113179152.21पाकिस्तान U-19भारत U-19ICCA, दुबई21 दिसंबर 2025
6वैभव सूर्यवंशी17195914180.00भारत U-19UAE U-19ICCA, दुबई12 दिसंबर 2025
7अयान मिस्बाह16315397106.53UAE U-19मलेशिया U-19दुबई14 दिसंबर 2025
8आर्यवीर सहवाग16016817795.23भारत U-19UAE U-19अल अमेरात10 नवंबर 2026
9शहजैब खान159147510108.16पाकिस्तान U-19भारत U-19दुबई (DICS)30 नवंबर 2024
10अहसान अल मुमिन152*133106114.28बांग्लादेश U-19मलेशिया U-19अल अमेरात9 नवंबर 2026

भारत ने यूएई के सामने रखा 310 रन का लक्ष्‍य

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका कप्‍तान लक्ष्‍य रायचंदानी (17) के रूप में 62 के स्‍कोर पर लगा। इसके बाद आर्यवीर सहवाग का साथ देने वीके वीनीत मैदान पर उतरे। इन दोनों भारतीय पारी को अच्‍छे से संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 183 गेंदों पर 193 रन की साझेदारी की। इसी दौरान आर्यवीर ने पहले अर्धशतक, शतक और फिर 150 रन पूरे किए और वह 168 गेदों पर 17 चौके और 7 छक्‍कों की मदद से 160 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

फिर 261 के स्‍कोर पर दूसरा और 276 के स्‍कोर पर वीनीत के रूप में चौथा विकेट गिरा। वीनीत 69 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 309 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा डाले।

Updated on:
10 Nov 2026, 2:14 PM IST
Published on: