क्रिकेट

विरुष्का की मुंबई पार्टी के इंविटेशन कार्ड बंटे, कार्ड्स के साथ गेस्ट्स को मिला ये विदेशी गिफ्ट

इस बार अंतर सिर्फ यही है कि दिल्ली वाली पार्टी के इंविटेशन में कार्ड के साथ एस्टर प्लांट दिया गया था

2 min read
Dec 24, 2017

नई दिल्ली। 11 दिसंबर को सात समंदर पार इटली में जाकर शादी किए टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों इंडिया में काफी बिज़ी हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली के लग्ज़री होटल ताज डिप्लोमैटिक में शादी की पहली रिसेप्शन पार्टी दे चुके विराट और अनुष्का इन दिनों मुंबई में 26 दिसंबर को होने वाली दूसरी रिसेप्शन पार्टी की तैयारियां कर रहे हैं।

दिल्ली वाली पार्टी में दोनों की फैमिली के अलावा उनके खास दोस्त और रिलेटिव्स भी आए थे। इसके अलावा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विराट और अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। विराट और अनुष्का ने दिल्ली की रिसेप्शन पार्टी के लिए जो इंविटेशन कार्ड दिया था, वो काफी शानदार और यादगार भी था। दरअसल दिल्ली वाली पार्टी के लिए विराट और अनुष्का ने कार्ड के साथ एक एस्टर प्लांट भी दिया था।

अब मुंबई की पार्टी के लिए भी कार्ड तो लगभग सेम है और इस बार भी एक पौधा दिया जा रहा है। लेकिन इस बार अंतर सिर्फ यही है कि दिल्ली वाली पार्टी के इंविटेशन में कार्ड के साथ एस्टर प्लांट दिया गया था, तो इस बार मुंबई की पार्टी के लिए तुलसी का पौधा दिया जा रहा है। कार्ड के साथ प्लांट गिफ्ट करने का आइडिया किसी और का नहीं बल्कि खुद अनुष्का शर्मा का था।

अनुष्का शर्मा का कहना था कि वो अपने गेस्ट्स को कार्ड के साथ एक ऐसी चीज़ भी देना चाहती थी जिसे वे हमेशा के लिए अपने साथ रख सकें। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा का प्लांट वाला आइडिया उनके ईको-फ्रेंडली नेचर को भी दिखाता है। इसके साथ ही आपको तुलसी के पौधे की खासियत तो पता ही है। इतना ही नहीं जानकारों का मानना है कि कार्ड के साथ दिए गए तुलसी के पौधे इंडिया के नहीं हैं बल्कि इन्हें किसी फॉरेन कंट्री से मंगवाया गया है।

Published on:
24 Dec 2017 01:12 pm
Also Read
View All