क्रिकेट

पहले बल्लेबाज को फेंक कर मारी गेंद, फिर अंपायर से उलझे कार्लोस ब्रैथवेट, लगी पेनल्टी

vitality blast T20: ब्रेथवेट ने वार्विकशायर की ओर से खेलते हुए डर्बिशर के बल्लेबाज वेन मैडसेन को गेंद फेंक कर मार दी। इतना ही नहीं इसके बाद वे अंपायर से भी बहस करने लगे।

2 min read
ब्रेथवेट ने वेन मैडसेन को गेंद फेंक कर मार दी।

Warwickshire vs Derbyshire carlos brathwaite: इंग्लैंड में जारी वाइटेलिटी ब्लास्ट T20 लीग में वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते वे सुर्खियों में बने हुए हैं। डर्बिशर और वार्विकशायर के बीच खेले गए एक मुक़ाबले में ब्रेथवेट ने वार्विकशायर की ओर से खेलते हुए डर्बिशर के बल्लेबाज वेन मैडसेन को गेंद फेंक कर मार दी। इतना ही नहीं इसके बाद वे अंपायर से भी बहस करने लगे।

ब्रेथवेट की इस शर्मनाक हरकत का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल वार्विकशायर के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट पारी का 13वां ओवर फेंकने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर मैडसेन ने एक रन लिया। अगली गेंद पर डर्बिशर के कप्तान शान मसूद ने शानदार शॉट खेलते हुए चौका लगाया और फिर अगली गेंद पर सिंगल लेकर मैडसेन को स्ट्राइक दे दी।

ओवर की चौथी गेंद को मैडसेन ने सीधे बल्ले से खेला और गेंद सीधा गेंदबाज ब्रेथवेट के पास गई। ब्रेथवेट ने उसे उठाया और सीधा मैडसेन को दे मारा। गेंद मैडसेन के पीछे लगी। रन दौड़ते हुए मैडसेन ने इस पर आपत्ति जताई। इस दौरान ब्रेथवेट ने भी बल्लेबाज़ की तरफ इशारा करके उनसे माफी मांगी। लेकिन तभी अंपायर ने कुछ कहा और ब्रेथवेट उनसे बहस करने लगे और उलझ गए।

जिसके बाद पहले गेंद मारना और फिर अंपायर्स से उलझना ब्रेथवेट को भारी पड़ और अंपायर्स ने सीधे उनकी टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगा दी। हालांकि यह मुक़ाबला डर्बिशर ने बड़े ही आसानी से जीत लिया। इस मैच में वार्विकशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम हेन ने नॉट-आउट 73 रन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए।

जवाब में डर्बीशर ने मेडसन के शानदार 55 रन और शान मसूद ने 45 रन की बदौलत मात्र 3 विकेट खोकर 18.1 ओवर में लक्ष्य को पा लिया।

Published on:
21 Jun 2022 02:59 pm
Also Read
View All