क्रिकेट

वीवीएस लक्ष्मण का बयान, भारत को विश्व कप जिताएंगे ये दो खिलाड़ी

अच्छे प्रदर्शन की वजह से कुलदीप और चहल दोनों का ही विश्व कप के लिए टीम में चुना जाना तय माना जा रहा है।
2 min read
Jan 29, 2019
VVS Laxman
VVS Laxman

नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अब तीन महीने के आसपास का समय बचा है। वर्ल्ड कप के लिए अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले कई खिलाड़ियों के नाम पर जद्दोजहद जारी है। क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए अपनी बेस्ट टीम चुन रहे हैं। इस बीच वीवीएस लक्ष्मण ने भी वर्ल्ड कप के लिए 2 भारतीय खिलाड़ियों को टीम का एक्स फैक्टर बनाया है।

कुलदीप और चहल टीम इंडिया के एक्स फैक्टर

वीवीएस लक्ष्मण ने एक इंटव्यू के दौरान चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एक्स फैक्टर बताया है। आपको बता दें कि अपने प्रदर्शन की वजह से कुलदीप और चहल दोनों का ही विश्व कप के लिए टीम में चुना जाना तय माना जा रहा है।

- वीवीएस लक्ष्मण का कहना है, कि यह दो खिलाड़ी विश्व में भारतीय टीम के एक्स फैक्टर हो सकते हैं और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम को विश्व कप 2019 जीता सकते हैं।

- आपको बता दें कि पिछले 18 महीनों में भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट में शानदार उपलब्धियां मिली है, तो इसका एक बड़ा कारण कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी है। इस जोड़ी की वजह से भारतीय टीम ने कई बड़े मैचों को जीता है।

- बता दें कि विश्व का आगाज 30 मई से हो रहा है और अभी उसके लिए टीम का ऐलान होना बाकि है। इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे। विश्व कप का खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

- सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कुलदीप और चहल की जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए साथ खेलते हुए 100 विकेट हासिल करने की उपलब्धि हासिल की थी।

Published on:
29 Jan 2019 09:37 pm