पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एशिया कप 2022 से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्शल पटेल भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। लेकिन अफरीदी के बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने टीम इंडिया पर तंज कसा है।
Asia Cup 2022: एशिया कप शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। हमेशा की तरह इस बार एशिया कप में आकर्षण का केंद्र भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई वोल्टेज मैच है। और इस मैच से पहले दोनों तरफ के पूर्व खिलाड़ियों ने बयान बाजी देना चालू कर दिया है। इसी कड़ी में नया नाम जुड़ा है पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस का, वकार यूनुस ने अफरीदी की पैरवी करते हुए कहा है कि अब टीम इंडिया के बल्लेबाजों को कोई खतरा नहीं है। बता दे कि शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो चुके हैं। वह इस समय पाकिस्तान तेज गेंदबाजी के अगुआ गेंदबाज हैं
वकार ने टीम इंडिया के लिए कही ये बड़ी बात
शाहीन अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने बड़ा बयान ट्वीट के जरिए दिया है। वकार ने भारतीय टीम पर तंज कसते हुए कहा है कि 'भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए शाहीन की चोट, एक बड़ी राहत की खबर है। निराश हूं कि उन्हें एशिया कप में देख नहीं पाएंगे, आप जल्दी फिट हो शाहीन'
गौरतलब है कि साल 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से एकतरफा अंदाज में हराया था। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया था इसलिए वह एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज साबित हो सकते थे लेकिन इस बार वह खेलते हुए नहीं दिखेंगे।
यह भी पढ़ें: बाबर आज़म की फर्राटेदार इंग्लिश सुन आपकी भी छूट जाएगी हंसी
इरफान पठान ने किया पलटवार
वहीं पाकिस्तानी दिग्गज वकार यूनिस के इस जवाब का पलटवार पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने दिया है। इरफान पठान ने भारतीय टीम के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'यह दूसरी टीमों के लिए राहत की खबर है कि जसप्रीत बुमराह और हर्शल पटेल इस बार एशिया कप में नहीं खेल रहे' इरफान पठान के इस ट्वीट से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वकार को उन्ही की भाषा में जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्बे के खिलाफ तीसरे मैच में जीत दर्ज कर भारत पाकिस्तान को इस मामले में छोड़ देगा पीछे
एशिया कप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।
एशिया कप के पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमा, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज़ दहानी, उस्मान क़ादिर।