क्रिकेट

विश्व कपः वेस्ट इंडीज को बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल वर्ल्ड से बाहर

Andre Russell चोटिल होने के कारण वर्ल्ड कप से बाहर रसेल की जगह सुनील एंब्रिस वेस्ट इंडीज टीम में शामिल

less than 1 minute read

लंदन।आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए हैं।

आंद्रे रसेल के बाएं घुटने में चोट है जिसके चलते वे आगामी मैच खेलने में असमर्थ हैं। रसेल की जगह सुनील एंब्रिस को टीम में जगह दी गई है।

वेस्ट इंडीज टीम के लिए रसेल का बाहर होना किसी बड़े झटके से कम नहीं है। टीम वर्ल्ड कप में लगातार संघर्ष कर रही है। टीम को कई बार करीबी मुकाबलों में हार का सामन करना पड़ा है।

वर्ल्ड कप 2019 में कैसा रहा आंद्रे रसेल का प्रदर्शनः

वर्ल्ड कप 2019 में आंद्रे रसेल का प्रदर्शन वैसे कुछ खास नहीं रहा। रसेल तीन पारियों में केवल 36 रन ही बना सके। इसमें उनका उच्चतम स्कोर 21 रनों का रहा। गेंदबाजी में भी रसेल भी कुछ खास असर नहीं छोड़ सके और 4 मैचों में 5 ही विकेट ही ले सके।

Updated on:
24 Jun 2019 11:58 pm
Published on:
24 Jun 2019 11:19 pm
Also Read
View All