क्रिकेट

T20 World Cup 2024 से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, ICC ने इस खिलाड़ी को कर दिया बैन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के 34 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज डेवोन थॉमस पर सभी प्रकार के क्रिकेट पर पांच साल का बैन लगा दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 May 2024, 7:35 PM IST
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के 34 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज डेवोन थॉमस पर सभी प्रकार के क्रिकेट पर पांच साल का बैन लगा दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सह मेजबान वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले डेवोन थॉमस को आईसीसी ने 5 साल के लिए बैन कर दिया है। वेस्टइंडीज ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को इस 34 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को सभी क्रिकेट के लिए पांच साल तक के लिए बैन कर दिया है।

थॉमस ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी), अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के सात मामलों का उल्लंघन करना स्वीकार किया। 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले थॉमस ने 1 टेस्ट, 21 वनडे और 12 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2022 में खेली थी।

2027 के अगस्त महीने में खत्म होैगा बैन

आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय और पेशेवर घरेलू/फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट दोनों खेलने के बाद, डेवोन ने कई भ्रष्टाचार विरोधी सत्रों में भाग लिया। इसलिए उन्हें पता था कि भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहत उनके दायित्व क्या थे, लेकिन ऐसा करने में असफल रहे। यह बैन उचित है और इससे खिलाड़ियों और भ्रष्टाचारियों को एक कड़ा संदेश जाना चाहिए कि हमारे खेल को भ्रष्ट करने के प्रयासों से सख्ती से निपटा जाएगा।"

Updated on:
4 May 2024, 7:35 PM IST
Published on: