क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आंद्रे रसेल की टीम में वापसी

वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को टीम में शामिल किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2021, 4:53 PM IST
shikhar_dhwan-1_1.jpg

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज (West Indies) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टी20 सीरीज (T20 Series) के पहले दो मुकाबलों के लिए ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (All Rounder Andre Russell) को टीम में शामिल किया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के चयन पैनल ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की। पहले दो मैचों के लिए कीरोन पोलार्ड कप्तान और निकोलस पूरन उपकप्तान बनाए गए हैं।

दो बार विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं रसेल
33 साल के रसेल दो बार की टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं जिसने 2012 और 2016 में खिताब जीता था। रसेल ने विंडीज के लिए 49 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ मैच खेला था। विंडीज को पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है।

वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो टीम चुनी है, उसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा खासा मिश्रण है। कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम यूएई और ओमान में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी और इसी की तैयारी कर रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह सीरीज 26 जून को ग्रेनडा नेशनल क्रिकेट स्टेडियम से शुरू होगी।

टीम इस प्रकार है :
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फैबियन एलेन, ड्वेन ब्रावो, फिडेल एडवड्र्स, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जैसन होल्डर, एविन लुइस, ओबेड मैकॉय, आंद्रे रसेल, लेंडल सिमंस और केविन सिनक्लेयकर।

Updated on:
26 Jun 2021, 4:53 PM IST
Published on: