क्रिकेट

WI vs IND: वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, निकोलस पूरन की कप्तानी में खेलेंगे ये खिलाड़ी

WI vs IND: भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम की कप्तानी निकोलस पूरन करेंगे। टीम में पूर्व कप्तान जेसन होल्डर की वापसी हुई है। होल्डर को वर्कलोड के चलते बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। वहीं आईपीएल में 12 रन देकर 6 विकेट लेने वाले अल्जारी जोसेफ को भी शामिल किया गया है।

2 min read
भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज टीम का ऐलान हो गया है।

West Indies vs India ODI series: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए करेबियाई टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम की कप्तानी निकोलस पूरन करेंगे। जबकि उपकप्तानी की ज़िम्मेदारी साई होप को दी गई है। इस टीम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 में 12 रन देकर 6 विकेट लेने वाले युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को भी शामिल किया गया है।

वीडीज़ की इस टीम में स्टार ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान जेसन होल्डर की वापसी हुई है। होल्डर को वर्कलोड के चलते बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया था।

यह भी पढ़ें : सात साल में तीसरी बार घर में वनडे सीरीज हारा इंग्लैंड, भारत ऐसा करने वाली दूसरी टीम


हाल ही में खेली गई इस वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने विंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इसके अलावा टीम में टीम में आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रोवमैन पॉवेल, ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स जैसे प्लेयर को भी शामिल किया गया है।

दोनों देशों के बीच वनडे मुक़ाबले 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे। सभी तीन मुक़ाबले पोर्ट-ऑफ स्पेन में खेले जाएंगे। वहीं इसके बाद पांच मैचों की टी 20 सीरीज भी खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें : पांड्या-पंत ने की ऐतिहासिक पार्टनरशिप, धोनी और रैना के बाद ऐसा करने वाली तीसरी जोड़ी


बता दें, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान शिखर धवन करेंगे। वहीं उप-कप्तान रवींद्र जडेजा होंगे।

वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (c), शाई होप (उपकप्तान ), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जेडन सील्स

भारत: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

Published on:
18 Jul 2022 12:04 pm
Also Read
View All