क्रिकेट

WI vs PAK: वेस्टइंडीज के पास इतिहास रचने का मौका, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खत्म कर पाएगी 26 साल से जीत का सूखा

WI vs PAK 2nd Test: पाकिस्‍तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतने वाली वेस्‍टइंडीज के पास अब क्‍लीन स्‍वीप के साथ इतिहास रचने का मौका है। अगर वह क्‍वींस पार्क ओवल टेस्‍ट में पाकिस्‍तान को हरा देती है, तो 26 साल से जीत के सूखे को खत्‍म कर देगी।
2 min read
Aug 02, 2026
WI vs PAK 2nd Test, Babar Azam,
वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

West Indies vs Pakistan 2nd Test: वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की सीरीज में मेजबान कैरेबियाई टीम ने पहला टेस्‍ट 90 रन से जीतकर 1-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। दूसरा मुकाबला रविवार से पोर्ट ऑफ स्‍पेन के क्‍वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। मेहमान टीम जहां सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरेगी तो वहीं वेस्‍टइंडीज की नजर इस मैच को जीतकर क्‍लीन स्‍वीप करने पर होगी। इसके साथ ही वह 26 साल से पाकिस्‍तान के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज की जीत का सूखा भी खत्‍म करना चाहेगी।

2000 में 1-0 से पाकिस्‍तान को दी थी शिकस्‍त

बता दें कि वेस्टइंडीज ने आखिरी पाकिस्‍तान के खिलाफ 2000 में टेस्‍ट सीरीज जीती थी। जब उसने तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज में पाकिस्‍तान को 1-0 से हराया था। वेस्‍टइंडीज की मेजबानी में खेले गए उस सीरीज के पहले दो मुकाबले ड्रॉ हो गए थे। तीसरे कांटे के मुकाबले में विंडीज ने सिर्फ एक रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्‍जा जमाया था। उसके बाद से कैरेबियाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत का सूखा झेल रही है, जो इस बार खत्‍म होने की उम्‍मीद है।

पाकिस्‍तान का पलड़ा भारी

बता दें कि पाकिस्‍तान और वेस्‍टइंडीज के बीच 1957-58 से लेकर अब तक 19 टेस्‍ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें से पाकिस्तान ने 6 सीरीज पर कब्‍जा जमाया है, वहीं वेस्टइंडीज की टीम को अब पांच सीरीज में जीत हासिल हुई है। जबकि इन दोनों टीमों के बीच 8 सीरीज ड्रॉ रही हैं। इस तरह अभी तक पाकिस्‍तान एक जीत आगे है।

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज सभी टेस्ट सीरीज के नतीजे

सीजनमेजबानविजेतापरिणाम
1957/58वेस्टइंडीजवेस्टइंडीज3-1 (5 टेस्ट)
1958/59पाकिस्तानपाकिस्तान2-1 (3 टेस्ट)
1974/75पाकिस्तानड्रॉ0-0 (2 टेस्ट)
1976/77वेस्टइंडीजवेस्टइंडीज2-1 (5 टेस्ट)
1980/81पाकिस्तानवेस्टइंडीज1-0 (4 टेस्ट)
1986/87पाकिस्तानड्रॉ1-1 (3 टेस्ट)
1987/88वेस्टइंडीजड्रॉ1-1 (3 टेस्ट)
1990/91पाकिस्तानड्रॉ1-1 (3 टेस्ट)
1992/93वेस्टइंडीजवेस्टइंडीज2-0 (3 टेस्ट)
1997/98पाकिस्तानपाकिस्तान3-0 (3 टेस्ट)
2000वेस्टइंडीजवेस्टइंडीज1-0 (3 टेस्ट)
2001/02संयुक्त अरब अमीरातपाकिस्तान2-0 (2 टेस्ट)
2005वेस्टइंडीजड्रॉ1-1 (2 टेस्ट)
2006/07पाकिस्तानपाकिस्तान2-0 (3 टेस्ट)
2011वेस्टइंडीजड्रॉ1-1 (2 टेस्ट)
2016/17संयुक्त अरब अमीरातपाकिस्तान2-1 (3 टेस्ट)
2017वेस्टइंडीजपाकिस्तान2-1 (3 टेस्ट)
2021वेस्टइंडीजड्रॉ1-1 (2 टेस्ट)
2024/25पाकिस्तानड्रॉ1-1 (2 टेस्ट)
Updated on:
02 Aug 2026 04:52 pm
Published on:
02 Aug 2026 04:52 pm