क्रिकेट

जब एक महिला ने स्टेडियम में इस भारतीय खिलाड़ी को कर लिया था किस, सब हो गए थे हैरान

ये घटना 1975 में भारत ( India ) और वेस्टइंडीज ( West Indies ) के मैच के दौरान हुई थी।

2 min read

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अक्सर हैरान करने वाली घटनाएं होती रही हैं और इतिहास इसका गवाह रहा है। हिंदुस्तान में क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून तभी से देखा जाता है, जब क्रिकेट खेलना शुरू हुआ था। कभी-कभी तो क्रिकेटरों के लिए फैंस की दिवानगी भी हैरान करने वाली होती है। फैंस अपनी चाहत में कभी-कभी हैरान करने वाला कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक वाकया साल 1975 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था, जब एक महिला ने स्टेडियम में सरेआम एक प्लेयर को किस कर लिया था। उस वक्त हुई ये घटना वाकई हैरान करने वाली थी।

वानखेड़े स्टेडियम में लड़की ने इस भारतीय खिलाड़ी को चूमा था

दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था। इस दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाज ब्रजेश परशुराम पटेल ने शानदार अर्धशतक जड़ था। जैसे ही ब्रजेश की हाफसेंचुरी पूरी हुई तो अचानक एक लड़की मैदान में घुस गई थी और वह तेजी से दौड़कर ब्रजेश के पास पहुंची और उन्हें किस कर लिया। तभी गार्ड्स ने लड़की को पकड़कर बाहर कर दिया। ये लड़की साड़ी पहने मैदान पर किसी खिलाड़ी से भी ज्यादा तेज दौड़ रही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड के तहत वायरल हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से साड़ी ट्रेंड कर रहा है। साड़ी से जुड़ी हुई तस्वीरें इस ट्रेंड पर पोस्ट की जा रही हैं। इसी हैशटेग में ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 604 रनों पर घोषित कर दी थी। जवाब में भारत ने 406 रन बनाए। लायड ने दूसरी पारी तीन विकेट 205 रनों पर घोषित कर भारत को 404 रनों का जीतने के लिए लक्ष्य दिया था।

ब्रजेश पटेल ने खेली थी शानदार पारी

भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, तभी ब्रजेश पटेल ने भारत के लिए उस मैच में गजब की बैटिंग की और इसी दौरान जब उन्होंने 50 रन पूरे किए। तभी ना जाने कहां से एक महिला साड़ी पहने हुए मैदान के अंदर दौड़ पड़ी और वह सीधे ब्रजेश के पास पहुंचकर उनके गाल पर किस कर दिया।

Published on:
22 Jul 2019 07:03 am
Also Read
View All