
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का ऐलान कर पूरी दुनिया में शांति का एक संदेश दिया है। इमरान खान के इस फैसले को उनकी दरियादिली के तौर पर देखा जा रहा है। वैसे इमरान खान की दरियादिली के चर्चे तो उस वक्त भी होते थे, जब वो एक खिलाड़ी थे। जी हां, सोशल मीडिया पर इमरान खान के जीवन से जुड़े एक ऐसे ही किस्से का जिक्र खूब हो रहा है।
बात 80 और 90 के दशक की है, ये वो समय था जब भारत और पाकिस्तान के बीच ना सिर्फ मैदान पर बल्कि बॉर्डर पर भी जंग के हालात रहते थे। भारत-पाकिस्तान मैच को देखने के लिए टीवी के सामने लोगों का जमावड़ा लग जाता था। उस समय इमरान खान का गेंद से जादू चलता था। पाकिस्तान के पास इमरान खान और वसीम अकरम जैसे तेज गेंदबाज थे तो भारत के पास श्रीकांत और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी थे।
- एक बार की बात है जब भारत और पाकिस्तान के मैच में रोमांच अपने चरम पर था। इस मैच में इमरान खान ने जो किया वो क्रिकेट इतिहास में दोबारा कभी नहीं हुआ अब इसे इमरान खान का बड़प्पन कहा जाए या उनकी दोस्ती या एक खिलाड़ी की मोहब्बत। दरअसल, इमरान खान भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत को गेंदबाजी कर रहे थे। इमरान की एक बॉल श्रीकांत के बल्ले पर ना जाकर उनके पैड पर लगी। इसके बाद इमरान खान की जबरदस्त अपील के श्रीकांत को अंपायर ने LBW आउट करार दे दिया।
- इसके बाद श्रीकांत नाराज होकर बल्ला उछालते हुए मैदान से बाहर जाने लगे। श्रीकांत की इस रिएक्शन को देख इमरान खान ने अंपायर से कहर उन्हें वापस बुला लिया। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ था कि किसी विपक्षी टीम के खिलाड़ी ने किसी बैट्समैन को आऊट होने के बाद भी मैदान पर बुला लिया हो।
श्रीकांत बेहद खुश कीज़ पर दोबारा वापस लौटे और इमरान खान की तरफ हंसते हुए देखा मानो दिली दिल शुक्रिया अदा करते हैं या उनके बड़प्पन को सराहाते हो लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने विकेटकीपर को कैच थमा दिया। इसके बाद श्रीकांत मुस्कुराते हुए ग्राउंड के बाहर चले जाते हैं, लेकिन वह मैच भारत और पाकिस्तान के लिए यादगार बन गया ऐसा मैच जब किसी खिलाड़ी ने विपक्षी टीम के बल्लेबाज को दोबारा मौका दिया हो।