क्रिकेट

पहले भी धोनी मैदान पर उलझ चुके हैं अंपायर से, बिली बाउडन बने थे गुस्से का शिकार

एम एस धोनी इससे पहले भी अंपायर के साथ मैदान पर उलझ चुके हैं हमेशा अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं धोनी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अंपायरों पर दिखा धोनी का गुस्सा

2 min read
Apr 12, 2019
MS Dhoni

नई दिल्ली। मैदान पर अक्सर किसी भी तरह के दबाव में भी हंसने-हंसाने वाले कैप्टन कूल धोनी का एकबार फिर से गुस्सा देखने को मिला है। IPL में कल रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी अंपायरों से उलझते हुए नजर आए। इसके बाद बीसीसीआई ने उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया।

- महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में एक ऐसा नाम रहा है, जो भारी दबाव में भी कूल रहता है। किसी भी तरह की परिस्थितियों में धोनी अपने कूल अंदाज से मैच को जिताकर ले जाते हैं। ऐसा नहीं है कि मैदान पर धोनी का गुस्सा पहली बार देखने को मिला है, लेकिन इस तरह का गुस्सा माही ने पहले कभी नहीं किया।

इससे पहले भी धोनी को मैदान पर आगबबूला होते हुए देखा गया है। ये हैं कुछ ऐसी ही घटनाएं-

- फरवरी 2018 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बेच खेले गए एक टी20 मैच में धोनी को मनीष पांडे पर भड़कते हुए देखा था। धोनी और मनीष पांडे के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई थी। मैच के आखिरी ओवर में धोनी ने मनीष पांडे पर चिल्लाते हुए कह रहे थे कि 'ओए, वहां क्या देख रहा है, इधर देख ले, आवाज नहीं आएगी।

- इसके अलावा साल 2011-2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए वनडे मैच में भी धोनी अंपायरों से उलझ गए थे। दरअसल, मैच में माइकल हसी को 29वें ओवर में सुरेश रैना की गेंद पर स्टम्प किया। इस पर फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर से सहायता मांगी। थर्ड अंपायर रिप्ले देखने के बाद पहले हसी को आउट करार देती है फिर कुछ देर बाद फील्ड अंपायर हसी को जाने से रोक देते हैं। मैदानी अंपायर ने माना कि हसी नॉट आउट थे, स्क्रीनबोर्ड पर गलती से उन्हें आउट करार दे दिया गया। इसके बाद धोनी अंपायरों से उलझ गए और काफी देर तक बहस करते दिखाई दिए।

Published on:
12 Apr 2019 03:57 pm
Also Read
View All