क्रिकेट

एस श्रीसंत छह साल से नहीं खेल रहे हैं क्रिकेट, इसके बावजूद इतनी है संपत्ति, जानकर रह जाएंगे हैरान

2016 में लड़े थे भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव 1.18 करोड़ रुपए की तो एक कार जगुआर एक्सजेएल है 5.5 करोड़ रुपए के बंगले में रहता है यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
less than 1 minute read
S Sreesanth
एस श्रीसंत छह साल से नहीं खेल रहे हैं क्रिकेट, इसके बावजूद इतनी है संपत्ति, जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली : एस श्रीसंत के जीवन में एक वक्त ऐसा आया था कि उनके पास कमरे का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं थे और आज वह करोड़पति हैं। उनकी और उनकी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी दोनों की कुल चल-अचल संपत्ति मिलाकर उनके पास 2016 तक करीब 7.37 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। इसकी जानकारी 2016 में उन्होंने चुनाव आयोग को दी थी।

2016 में दी थी जानकारी
श्रीसंत राजनीति में भी अपना किस्मत आजमा चुके हैं। 2016 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर केरल की तिरुअनंतपुरम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उसी दरमियान उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी और अपनी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी की संपत्ति की जानकारी दी थी। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार मिली थी।

इतनी है कुल संपत्ति
2016 में दिए गए हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार उनके पास कुल 7.37 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। चल संपत्ति में 1.18 करोड़ रुपए की तो सिर्फ एक कार जगुआर एक्सजेएल है। इसके अलावा 30,000 रुपए की की बाइक है, जो बतौर मैन ऑफ द मैच उन्हें मिली थी। इसके अलावा 3,00,000 रुपए के सोने के 55 प्रतीक चिन्ह और 5,00,000 रुपए की कीमत के क्रिकेट विश्वकप मेडल उनके पास हैं। इन मेडल्स में हीरे तक जड़े हैं। इसके अलावा श्रीसंत के पास कोच्चि के एदापल्ली इलाके में 5.5 करोड़ रुपए का एक बंगला है। इसके अलावा श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी के पास सोने के 375 375 गहने हैं।

Updated on:
15 Mar 2019 12:53 pm
Published on:
15 Mar 2019 12:53 pm