क्रिकेट

खुलासा हुआ, इसलिए भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड दौरे पर टीम में नहीं मिली जगह

भुवनेश्वर (bhuvneshwar kumar) को टीम में शामिल नहीं करने का अहम कारण लंबे समय तक उनका इस प्रारूप में नहीं खेलना रहा है।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2021, 9:42 PM IST
bhuvneshwar_kumar.jpg

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (bhuvneshwar kumar) का हाल के दिनों में कम टेस्ट मुकाबले खेलना इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में भुवनेश्वर को शामिल नहीं करने का कारण रहा है। भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा की थी। टीम में छह तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। भुवनेश्वर को टीम में शामिल नहीं करने का अहम कारण लंबे समय तक उनका इस प्रारूप में नहीं खेलना रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं को लगता है कि भुवनेश्वर लंबे प्रारूप में खेलने के लिए अभी भी पूरी तरह फिट नहीं है विशेषकर लंबे दौरे के लिए। भारतीय तेज गेंदबाजों ने हाल के दिनों में बेहतर प्रदर्शन किया था। गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उम्दा प्रदर्शन किया था।

भुवनेश्वर ने जनवरी 2018 के बाद से प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2018 में जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद भुवनेश्वर को सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए चुना गया लेकिन टेस्ट मैचों के लिए उन्हें फिट नहीं समझा गया।

भुवनेश्वर को आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट लगी थी जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी शामिल नहीं हो सके थे। भुवनेश्वर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से वापसी की थी जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए चुना गया था। उन्होंने तीन वनडे में छह विकेट लिए थे। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भुवनेश्वर ने चार विकेट लिए थे।

Published on: