क्रिकेट

सौरव गांगुली ने क्यों कहा – “धोनी और कार्तिक हमेशा नहीं रहेंगे”

सौरव गांगुली ने रिषभ पंत के लिए महत्वपूर्ण बात। पंत के लिए सबकुछ खत्म नहीं हुआ है- गांगुली। पंद्रह सालों तक टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं पंत- गांगुली।
less than 1 minute read
Sourav Ganguly

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग ( Indian Premier League ) के 12वें सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स ( delhi capitals ) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत ( Rishabh Pant ) अपने बल्ले से लगातार धूम मचा रहे हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाज़ी देख क्रिकेट के कई दिग्गज प्रभावित हुए हैं। इन्हीं में से एक हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में आइपीएल ( IPL ) में दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की भूमिका निभा रहे सौरव गांगुली ( Sourav Ganguly )।

गांगुली ने पंत की तारीफ करते हुए कहा है कि वह कम से कम पंद्रह सालों तक भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) के लिए खेलेंगे। पंत के वर्ल्ड कप ( World Cup ) टीम में नहीं चुने जाने पर गांगुली ने कहा कि यह उनके लिए निराशाजकर हो सकता है लेकिन अभी तो उन्हें कई वर्ल्ड कप खेलने के मौके मिलेंगे।

हमेशा नहीं रहेंगे धोनी और कार्तिक...

आपको बता दें कि इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम में महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) और दिनेश कार्तिक ( Dinesh Karthik ) के रूप में दो विकेटकीपर चुने गए हैं। इस बारे में गांगुली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी हमेशा नहीं खेलेंगे। कार्तिक भी हमेशा नहीं खेलेंगे।

रिषभ पंत को वर्ल्ड कप के स्टैंड बाई खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। गांगुली ने कहा कि रिषभ अगले बेहतरीन विकेटकीपर हैं। निश्चित रूप से रिषभ भविष्य हैं। उसके पास 15-16 साल हैं। मुझे नहीं लगता कि यह बड़ा झटका है और यह एक समस्या है। वह भले ही इस वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे, लेकिन वह कई और वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होंगे। उनके लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ।

Published on:
25 Apr 2019 07:42 am
Also Read
View All
ENG vs IND: इंग्लैंड में सूपड़ा साफ होने के बाद श्रेयस अय्यर स्‍वीकार की अपनी गलती, बताया कहां हो गई चूक

Eng vs Ind: दुनिया के सबसे खराब कप्तानों की लिस्‍ट में जुड़ा श्रेयस अय्यर का नाम, T20I के इतिहास में भारत के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs IND: इंग्लैंड ने पांचवें T20 मैच में भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से जीती सीरीज़, गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन और बल्लेबाजों ने फिर किया निराश

IND vs ENG: जोस बटलर ने जड़ा तूफानी शतक, ब्रूक सेंचुरी से चूके, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रनों का लक्ष्य

IND vs ENG Test: क्रांति गौड़ ने 5 विकेट झटक लीडर बोर्ड में दर्ज़ किया नाम, इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर ढेर, भारत के पास 115 रन की लीड