क्रिकेट

पांड्या की इस हरकत की वजह से थप्पड़ मारना चाहते थे अंपायर रॉड टकर

अंपायर ने पांड्या को स्ट्राइक लेने को कहा लेकिन पांड्या नॉन स्ट्राइक पर जाने लगे तो अंपायर रॉड टकर ने पांड्या को दिखाया थप्पड़
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2017, 3:04 PM IST
pandya

नई दिल्ली। टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बेहद ही कम समय में टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए हैं। पांड्या ने अपने बेहतरीन खेल से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाई है। बदौड़ा के ऑलराउंडर ने पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे है। टीम इंडिया में पिंच हिटर की भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में चार मर्तबा लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ने का अनोखा कमाल किया है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पंड्या ने मैदान पर कुछ ऐसा किया था जिसके बाद अंपायर को उन्हें थप्पर दिखाना पड़ा।

अंपायर ने क्यों दिखाया थप्पड़
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा था। भारतीय पारी का 33 ओवर चल रहा हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक क्रीज पर मौजूद थे। ड्रिंक्स ब्रेक खत्म होते ही दोनों बल्लेबाज स्ट्राइक को लेकर कंफ्यूज हो गए। उन्हें ये समझ नहीं रहा था कि स्ट्राइक कौन लेगा। तभी अंपायर रॉड टकर वह आ गए और पांड्या स्ट्राइक लेने को कहा। लेकिन हार्दिक पांड्या नॉन स्ट्राइक की तरफ जाने लगे तो उनकी इस हरकत को देख अंपायर ने मजाक में उन्हें थप्पड़ दिखाया। रॉड टकर के पांड्या को थप्पड़ दिखने वाला यह वीडियो अचानक ही सोशल मीडिया पर वायरल होते जा रहा है। बता दे भारत ने ये मैच आसानी से जीत लिया था।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीता था सब का दिल
पांड्या ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसकी मदद से उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह मिली। पांड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय दर्शकों के दिलों में जीत की उम्मीद जगा दी थी। इस मैच में पांड्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 43 गेंदों में 76 रन बनाए थे, लेकिन साथी खिलाड़ी जडेजा ने उन्हें बाद में रनआउट करा दर्शको की उम्मीद पर पानी फेर दिया था। श्रीलंका के खिलाफ पंड्या ने टेस्ट मैच में आतिशी पारी खेलते हुए शानदार शतक लगाया था। ये पांड्या के टेस्ट करियर का पहला शतक था। 16 नवम्बर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में पांड्या नहीं खेल रहे हैं खराब स्वस्थ का हवाला दे कर पांड्या ने टीम मैनेजमेंट से आराम मांगा है।

Updated on:
15 Nov 2017, 3:04 PM IST
Published on: