क्रिकेट

सिर्फ एक फॉर्मेट के कोच रह जाएंगे गौतम गंभीर? वनडे सीरीज में हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर की सलाह

india vs New Zealand ODI Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम को पहली बार अपनी सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा।
2 min read
Jan 20, 2026
Gautam Gambhir
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs NZ ODI Series 2026: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह न्यूजीलैंड की भारतीय सरजमीं पर 37 साल बाद पहली वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले जब-जब न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज के लिए भारत आई थी, उसे हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को एक और शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। इससे पहले इसी कीवी टीम ने भारतीय टीम को भारतीय सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज में मात दी थी। इसके बाद से ही गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर जमकर आलोचना हो रही है।

उथप्पा की बड़ी सलाह

गौतम गंभीर के साथ इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट खेल चुके पूर्व क्रिकेटर ने भी अब उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और बीसीसीआई को स्प्लिट कोचिंग की सलाह दे डाली है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, जिन्होंने गौतम गंभीर के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेला है और लीग क्रिकेट में भी उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है, उन्होंने वनडे सीरीज में हार के बाद हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच रखने की बात कही है।

उथप्पा ने कहा, “एक केक को काटने के कई तरीके हो सकते हैं। मैं अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कोच रखने के पक्ष से पूरी तरह सहमत हूं। भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलती है। जब टीम एक फॉर्मेट से दूसरे फॉर्मेट में जाती है, तो ऐसा लगता है कि दिमाग भी थक जाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "कभी-कभी शेड्यूल इतना व्यस्त हो जाता है कि एक फॉर्मेट से निकलकर दूसरे के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना मुश्किल हो जाता है। उस नजरिए से मुझे लगता है कि हर फॉर्मेट में अलग-अलग कोच का विकल्प ज्यादा बेहतर काम करेगा। हालांकि यह कोई आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।”

Updated on:
20 Jan 2026 04:36 pm
Published on:
20 Jan 2026 04:36 pm