क्रिकेट

INDW vs HKCW: आज जीतते ही एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला देश बनेगा भारत, जानें पाकिस्‍तान समेत अन्‍य का हाल

INDW vs HKCW: एशिया कप 2026 में आज गुरुवार को भारत और हांगकांग के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जीतते ही भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला देश बन जाएगा। पॉइंट्स टेबल पाकिस्‍तान समेत अन्‍य टीमों के हाल पर एक नजर डालते हैं।
less than 1 minute read
Sep 03, 2026
INDW vs HKCW, Women's Asia Cup 2026,
विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत बनाम हांगकांग का मुकाबला। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ACCMedia1 )

INDW vs HKCW in Asia Cup 2026: एशिया कप 2026 में आज 3 सितंबर को भारत और हांगकांग के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम जहां इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, हांगकांड की टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में बने रहने की उम्‍मीदों से उतरेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों के हाल पर एक नजर डालते हैं।

हांगकांग हारते ही हो जाएगा बाहर

भारतीय महिला टीम अभी तक एक मैच ही खेली है, जिसमें उसने थाईलैंड को हराया था। इस जीत के साथ वह विमेंस एशिया कप 2026 की पॉइट्स टेबल के ग्रुप-ए में 2 अंक और +4.700 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर काबिज है। अगर वह हांगकांग को हरा देती है, तो सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। जबकि हांगकांग बाहर हो जाएगी। वहीं, थाईलैंड को हराने वाली पाकिस्‍तान दो अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। अब उसका दूसरा मुकाबला भारत और तीसरा मैच हांगकांग से है, जिनमें उसे कम से कम एक मुकाबला जीतना होगा।

महिला एशिया कप 2026 की पॉइंट्स टेबल

ग्रुप AमैचजीतहारNRअंकNRR
भारत11002+4.700
पाकिस्तान11002+1.750
थाईलैंड31202-2.050
हांगकांग10100-0.300
ग्रुप BमैचजीतहारNRअंकNRR
श्रीलंका22004+4.129
बांग्लादेश11002+3.550
इंडोनेशिया20200-3.650
यूएई10100-6.263

भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

हांगकांग महिला टीम

कैरी चैन, मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेट कीपर), मरियम बीबी (कप्तान), मरीना लैम्प्लो, शंज़ीन शहज़ाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, रुचिता वेंकटेश, एलिसन सिउ, शार्लेट चैन, कौर महकदीप, हैली वोंग, इकरा सहर और नताशा माइल्स।

Updated on:
03 Sept 2026 03:42 pm
Published on:
03 Sept 2026 03:42 pm