क्रिकेट

Women’s Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल में किससे होगा भारत का सामना? जानें पूरा गणित

Women's Asia Cup 2026 में भारतीय महिला टीम ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट चरण में जगह बनाई है। लेकिन, अभी तक सेमीफाइनल की तस्‍वीर साफ नहीं हो सकी है। आज श्रीलंका बनाम बांग्‍लादेश मुकाबले से सबकुछ साफ हो जाएगा।
2 min read
Sep 06, 2026
Women's Asia Cup 2026, Team India,
पाकिस्‍तान को हराने की खुशी मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ACCMedia1)

Women's Asia Cup 2026 में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से शिकस्‍त दी है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को महज 55 रनों पर समेट दिया, जो उसका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे कम स्‍कोर था। इसके बाद टीम इंडिया ने आसानी से 3 विकेट खोकर 8.4 ओवर में जीत दर्ज कर ली। भारत ने ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट में जगह बनाई है, लेकिन अभी तक सेमीफाइनल की तस्‍वीर साफ नहीं हो सकी है। आइये आपको भी बताते हैं कि सेमीफाइनल में भारत का सामना कौन-सी टीम से हो सकता है?

सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत जानें पूरे समीकरण

एशिया कप में आज रविवार को ग्रुप-बी में श्रीलंका और बांग्‍लादेश के बीच बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है। अगर, श्रीलंका की महिला टीम इस मैच को जीतने में सफल रहती है, तो भारत का सामना बांग्‍लादेश और यूएई के मैच की विजेता टीम से होगा। वहीं, अगर बांग्‍लादेश की टीम श्रीलंका को हरा देती है और फिर ग्रुप बी के अपने आखिरी मुकाबले में यूएई को हरा देती है, तो फिर वह इस ग्रुप से शीर्ष पर रहते हुए क्‍वालीफाई करेगी। ऐसे में श्रीलंका की टीम ग्रुप बी से दूसरे नंबर पर रहते हुए क्‍वालीफाई करेगी और सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा।

वहीं, महिला एशिया कप की पॉइंट्स टेबल पर नजर डाले तो भारतीय टीम ग्रुप-ए से क्‍वालीफाई कर चुकी है। इस ग्रुप से पाकिस्‍तान की टीम हांगकांग को हराकर नॉकआउट में जगह बनाने वाली दूसरी टीम हो सकती है। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका लगभग क्‍वालीफाई कर चुकी है। इस ग्रुप से दूसरी टीम बांग्‍लादेश या फिर यूएई हो सकती है।

महिला एशिया कप 2026: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-ए रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1भारत (Q)33006+5.471
2पाकिस्तान21102-0.569
3थाईलैंड31202-2.050
4हांगकांग20200-3.575
ग्रुप-बी रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1श्रीलंका22004+4.129
2बांग्लादेश11002+3.550
3यूएई21102-0.782
4इंडोनेशिया (E)30300-3.203