
ICC Women's ODI Rankings: आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी ताजा महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग भारत की स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर टॉप-10 में बरकरार है, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स एक स्थान लुढ़क 16वें नंबर पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना जहां दूसरे नंबर पर काबिज है, वही पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 8वें नंबर पर अपना स्थान बचाए रखने में सफल रही हैं।
साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज तीसरे नंबर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी, फोबे लिचफिल्ड और एश्ले गार्डनर क्रमशः चौथे, 5वें और छठे नंबर पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन 7वें और इंग्लैंड की नैट-साइवर ब्रंट 9वें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी 10वें नंबर पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के अमेलिया केर एक पायदान के सुधार के साथ 15वें नंबर पर काबिज हो गई हैं।
भारत की प्रतिका रावल तीन पायदान फिसलकर 18वें नंबर पर पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, श्रीलंका की चमारी अथापथु और आयरलैंड की गैबी लेविस एक-एक स्थान लुढ़क क्रमशः 19वें, 20वें और 21वें स्थान पर आई गई हैं। भारत की दीप्ति शर्मा 23वें नंबर पर काबिज हैं।
आईसीसी की ओर से जारी ताजा महिला वनडे बॉलिंग रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने 53 स्थान के सुधार के साथ 94वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वैष्णवी शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया अलान किंग अपना शीर्ष स्थान बचाए रखने में सफल रही हैं। दीप्ति शर्मा आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल एक मात्र खिलाड़ी हैं। दीप्ति शर्मा 8वें नंबर पर बरकरार हैं।
इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन दूसरे, एश्ले गार्डनर तीसरे, मेगल शट चौथे, एनाबेल सदरलैंड 5वें नंबर पर कायम हैं। साउथ अफ्रीका की मारिजाने कैप छठे और ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ 9वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की नसरा संधू 10वें नंबर हैं।
आईसीसी महिला वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत की क्रांति गौड़ ने 5 स्थान की छलांग लगाकर 29वें नंबर पर पहुंच गई हैं। जिम्बाब्वे की जोसोफिन नकोमो 2 पायदान और स्कॉटलैंड की कैथरीन फ्रेजर स्थान लुढ़क क्रमशः 32वें और 33वें नंबर पर पहुंच गई हैं। आईसीसी महिला वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा चौथे नंबर पर बरकरार हैं। वे टॉप-10 में शामिल एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर टॉप पर है। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज दूसरे, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड तीसरे नंबर पर हैं। भारत की शेफाली वर्मा दस स्थान की सुधार के साथ 96वें नंबर पर काबिज हो गई हैं।