क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया से हारे, अब भारतीय महिला टीम किस्मत के सहारे, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

Women's T20 World Cup 2024 India Semi Final Scenario: भारत को हराकर ऑस्‍ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, अब भारतीय महिला टीम किस्‍मत के सहारे है।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2024, 8:33 AM IST
Feature image

Women's T20 World Cup 2024 India Semi Final Scenario: महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए का अब सिर्फ एक मैच शेष है। भारत को हराकर ऑस्‍ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब इस ग्रुप से दूसरी टीम भारत और न्‍यूजीलैंड में से कोई एक हो सकती है। आज सोमवार 14 अक्‍टूबर को अगर न्‍यूजीलैंड पाकिस्‍तान को हरा देता है तो कीवी टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। वहीं, अगर पाकिस्‍तान जीतता है तो नेट रन रेट के आधार पर भारत सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर सकता है। आइये आपको बताते हैं कि भारत के अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने के कितने चांस हैं?

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने किया क्‍वालीफाई

ग्रुप ए में ऑस्‍ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर 8 अंक के साथ टॉप पर काबिज है और आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल के लिए भी क्‍वालीफाई कर चुका है। वहीं, दूसरे नंबर पर 4 अंक के साथ भारत तो तीसरे नंबर चार अंक के साथ ही न्‍यूजीलैंड है, क्‍योंकि कीवियों का नेट रन रेट भारत से कम है। चौथे पायदान पर पाकिस्‍तान है, जिसके मात्र दो अंक है। श्रीलंका अपने सभी मैच गंवाकर बाहर हो चुका है।

ऑस्‍ट्रेलिया से हारने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारने के बाद अब भारत को दुआ करनी होगी कि न्‍यूजीलैंड की टीम आज सोमवार को पाकिस्‍तान से हार जाए। अगर ऐसा हुआ तो उसके बाद भारत, न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के 4-4 अंक हो जाएंगे और फिर फैसला नेट रन रेट से होगा और भारत का मौजूदा नेट रन रेट न्यूजीलैंड से अधिक है। भारत का नेट रन रेट +0.322, न्यूजीलैंड का +0.282 और पाकिस्‍तान का -0.488 है। ऐसे में भारत के सेमीफाइनल पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

Updated on:
14 Oct 2024, 8:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All