क्रिकेट

दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर Vasant Raiji का निधन, Sachin Tendulkar के साथ मनाया था 100वां जन्मदिन

Vasant Raiji अच्छा क्रिकेटर होने के साथ-साथ क्रिकेट इतिहासकार भी रहे हैं और उन्होंने क्रिकेट पर कई किताबें लिखी है। उन्होंने Team India को अपना पहला टेस्ट खेलते देखा था।
2 min read
Vasant Raiji dies
Vasant Raiji dies

मुंबई : दुनिया के सबसे अधिक उम्र के क्रिकेटर वसंत रायजी (Vasant Raiji) का शनिवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने (Vasant Raiji passed away) मुंबई में सुबह 2:30 बजे आखिरी सांस ली। बता दें कि इसी साल 26 जनवरी को वसंत रायजी ने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। उनके निधन के बाद अब दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर न्यूजीलैंड के एलन बरगेस (जन्म-1 मई, 1920) हैं। वसंत रायजी के निधन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

वसंत रायजी के 100वें जन्मदिन पर सचिन और वॉ पहुंचे थे उनके घर

वंसत राय जी ने 26 जनवरी 2020 को अपने 100 साल पूरे किए थे। इस मौके पर विश्व के महानतम बल्लेबाज भारत के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ (Steve Waugh) उनके घर पहुंचे थे और उनके साथ केक काटा था। ये दोनों उनके दक्षिण मुंबई स्थित उनके घर पहुंचे थे और उनके साथ क्वालिटी टाइम गुजारा था। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने वसंत रायजी के साथ अपना और स्टीव वॉ का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी थी और लिखा था- आपको 100वें जन्मदिन की शुभकामनाएं श्री वसंत रायजी। आपके साथ उन्होंने और स्टीव ने बहुत अच्छा समय बिताया और अतीत की कुछ अद्भुत क्रिकेट कहानियां सुनी। हमारे प्यारे खेल के बारे में यादों का खजाना आगे तक पहुंचाने के लिए आपका आभार।

40 के दशक में खेलते थे प्रथम श्रेणी मैच

दाहिने हाथ के बल्लेबाज वसंत रायजी 40 के दशक में क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने नौ प्रथम श्रेणी मैच (First Class Cricket) खेले हैं और इसकी 14 पारियों में उन्होंने कुल 277 रन बनाए। उनका सवोच्च स्कोर 68 रन रहा। रायजी बल्लेबाजी के अलावा कभी-कभार गेंदबाजी भी किया करते थे, लेकिन इसमें वह ज्यादा कामयाब नहीं रहे। वसंत रायजी के पसंदीदा क्रिकेटर कर्नल सीके नायडू थे। वह अपने समय के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ, विजय मर्चेंट, सीके नायडू और विजय हजारे के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम को पहला टेस्ट मैच खेलते देखा

वसंत रायजी क्रिकेट इतिहासकार (Cricket Historian) भी रहे हैं और उन्होंने क्रिकेट पर कई किताबें लिखी है। 1932 में जब भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण हुआ, तब क्रिकेट इतिहासकार रायजी करीब 13 साल के थे। उस वक्त जब भारत ने दक्षिण मुंबई के बांबे जिमखाना में पहला टेस्ट मैच खेला था, तब वह उस क्षण के साक्षी बने थे। रायजी ने बंबई (अब मुंबई) और बड़ौदा के लिए प्रथम श्रेणी मैच खेला है।

Updated on:
13 Jun 2020 12:24 pm
Published on:
13 Jun 2020 12:22 pm
Also Read
View All
McCullum sacked: ‘बैजबॉल’ का अंत, इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम को हेड कोच के पद से हटाया

ICC Meeting: अमेरिका और कनाडा क्रिकेट पर लगा रहेगा बैन, फ्रांस टीम को भी जारी किया नोटिस, मॉरिशस को मिली सदस्यता

IND vs ENG Test: कोहली- सचिन जो न कर पाये वह कर दिखाया यस्तिका भाटिया ने, लॉर्ड्स मैदान पर शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

मोहम्मद कैफ ने की गौतम गभीर और टीम मैनेजमेंट की आलोचना, कहा – संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को सही तरीक से हैंडल नहीं किया

इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद इरफान पठान ने चयनकर्ताओं पर बोला हमला, पूछा – कहा हैं रियान पराग और रजत पाटीदार?