मुंबई : 1983 में कपिल देव (Kapil Dev) के नेतृत्व में टीम इंडिया (Team India) ने पहली बार आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप () में परचम लहराया था। इस ऐतिहासिक जीत पर कबीर खान ने फिल्म बनाई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। लेकिन यह फिल्म सिर्फ इस मायने में ऐतिहासिक नहीं है कि यह क्रिकेट में भारत के पहले विश्व खिताब को दर्शाने वाली फिल्म है, बल्कि इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि इस फिल्म के जरिये कई क्रिकेटर के बेटे-बेटियां रुपहले पर्दे पर डेब्यू करने वाले हैं। वहीं पर्दे की पीछे की भूमिका में पहली बार कपिल देव की बेटी अमिया देव (Amiya Dev) भी नजर आने वाली हैं।