क्रिकेट

WTC: फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत को जीतने होंगे इतने मैच, समझें पूरा गणित

पाकिस्तान के न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज ड्रॉ खेलने से और ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत के फ़ाइनल में जाने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी टीम कैसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना सकती है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2023, 10:37 AM IST
ind_test_1.png

World Test Championship 2021-23: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 का फ़ाइनल जून में खेला जाएगा। इसके फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका में जद्दोजहद जारी है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत लिया है। पाकिस्तान के न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज ड्रॉ खेलने से और ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत के फ़ाइनल में जाने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी टीम कैसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना सकती है।

भारत के फ़ाइनल में पहुंचने का गणित -
भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में इस समय 58.93 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। अब भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं।
- अगर भारत चारों मैच जीत जाता है। तो 68.06 फीसदी अंक के साथ वह सीधे- सीधे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में प्रवेश कर जाएगा।
- अगर भारत एक मैच हार जाता है और अन्य तीन जीत जाता है। इस स्थिति में भी भारत फ़ाइनल में जगह बना लेगा।
- लेकिन अगर भारत 2 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच हारता है तो वह चैंपियनशिप से बाहर हो जाएगा।
- इसके अलावा अगर भारत दो टेस्ट जीत जाता है और दो हार जाता है तो उसे वेस्टइंडीज - दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका- न्यूजीलैंड की सीरीज पर निर्भर रहना होगा।

यह भी पढ़ें - साल की पहली सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से जीती, तीसरे T20 में श्रीलंका को 91 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया के लिए फ़ाइनल की राह -
ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। इस टीम के पास 75.56 फीसदी अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब भारत में आकर चार टेस्ट मैच खेलने हैं।
- ये चारों मैच जीतने पर कंगारू टीम 80.70 फीसदी अंक हासिल कर सकती है और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल खेलना तय हो जाएगा।
- अगर इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3 मैच भी जीत जाती है तो वह फ़ाइनल में पहुंच जाएगी।
- अगर ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज 0-4 से हार जाती है और श्रीलंका अपने सभी मैच जीत लेती है तो ही ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल से बाहर होगी, जिसकी संभावना बेहद कम है।

श्रीलंका के पास है मौका -
श्रीलंका के पास 53.33 फीसदी अंक हैं और यह टीम टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका को अब न्यूजीलैंड में दो टेस्ट खेलने हैं।
- अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा देती है तो श्रीलंकाई टीम 61.11 फीसदी अंक हासिल कर लेगी और फाइनल खेलने की दावेदार बन जाएगी।
- इसके आलवा अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से कम से कम दो टेस्ट हार जाता है तो ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका फ़ाइनल पहुंच जाएंगे।
- वहीं अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हरा देता है और श्रीलंका न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा देती है तो श्रीलंका और भारत फ़ाइनल पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें - फॉलोआन के बावजूद अफ्रीका ने ड्रा कराया सिडनी टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

दक्षिण अफ्रीका -
दक्षिण अफ्रीका की टीम 48.72 फीसदी अंक के साथ टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। इस टीम को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में दो टेस्ट मैच खेलने हैं।
- ये दोनों मैच जीतने पर भी अफ्रीकी टीम के पास 55.55 फीसदी अंक होंगे। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया भारत को 3 मैच हरा देता है और दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया फ़ाइनल में पहुंच जाएंगे।

Published on: