
Australia vs South Africa Test: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रविवार को श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मैच को ड्रॉ करने में कामयाब रहे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का प्रभावशाली गेंदबाजी आक्रमण बारिश से प्रभावित मैच में जीत हासिल करने में विफल रहा, लेकिन ब्रिसबेन और मेलबर्न में जीत का मतलब था कि पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम 2-0 से सीरीज जीतने में सफल रही। वहीं, वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जाने के लिए अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
पांचवे दिन 149/6 से फिर से खेल शुरू होने पर, मार्को जानसेन और साइमन हार्मर ने पहले घंटे अपने पैर जमाए रखे, जब तक कि ट्रेविस हेड ने उन्हें पवेलियन नहीं भेज दिया। 85 रन की साझेदारी के लिए हार्मर ने फिर केशव महाराज के साथ अच्छी बल्लेबाजी की।
खेल के संभावित परिणाम ड्रॉ की ओर बढ़ने के साथ, जोश हेजलवुड ने हार्मर और महाराज दोनों को आउट कर दिया। नाथन लियोन ने आखिरकार कगिसो रबाडा को आउट कर प्रोटियाज की पारी को समाप्ति पर ला दिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर फॉलोऑन लागू कर दिया।
यह भी पढ़ें - साल की पहली सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से जीती, तीसरे T20 में श्रीलंका को 91 रन से हराया
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया। दौरे में एल्गर 9.33 की औसत से सिर्फ 56 रन ही बना सके। जब स्टीव स्मिथ ने पहली स्लिप में हेनरिक क्लासेन का कैच लपका तो ऑस्ट्रेलिया को जीत की कुछ उम्मीद जगी, लेकिन अंपायर रिव्यू के बाद दक्षिण अफ्रीका को एक और मौका दिया गया क्योंकि गेंद जमीन पर लगी थी।
आखिरकार, हेजलवुड ने क्लासेन का विकेट लिया, इसके बाद, सारेल एरवी और तेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका के लिए ड्रॉ कराने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलिया अब 9 फरवरी से शुरू होने वाले भारत के चार मैचों के बड़े दौरे की तैयारी करेगा। इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए घर से दूर भारत के खिलाफ अपनी आगामी श्रृंखला में बेहतर करना होगा।
यह भी पढ़ें - शतक जड़ते ही सूर्यकुमार ने बनाए कई रिकॉर्ड, छोटे से करियर में कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
सिडनी टेस्ट के बाद डब्ल्यूटीसी तालिका में उनका अंक-प्रतिशत घटकर 75.56 प्रतिशत रह गया है। भारत के लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है क्योंकि रोहित शर्मा की टीम 58.93 अंक-प्रतिशत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि श्रीलंका भी 53.33 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया की तरह, दक्षिण अफ्रीका ने भी मूल्यवान प्रतिशत अंक खो दिए, जबकि प्रोटियाज (48.72 प्रतिशत) चौथे स्थान पर रहे और फाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में उनकी आगामी श्रृंखला पर टिकी है। दक्षिण अफ्रीका की संभावना अन्य टीमों पर भी निर्भर होगी, जिसमें कैरेबियाई टीम के खिलाफ उन दोनों टेस्ट में जीत आवश्यक है और ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद डीन एल्गर की टीम के लिए एकमात्र उम्मीद अन्य परिणाम होंगे।
Published on:
8 Jan 2023, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.