क्रिकेट

WPL 2024 Auction: 165 क्रिकेटरों की बोली लगेगी, डॉटिन और गर्थ उच्चतम बेस प्राइस ब्रैकेट में

ऑक्शन लिस्ट में शामिल 165 खिलाड़ियों में से 104 खिलाड़ी भारतीय और 61 खिलाड़ी विदेशी हैं। विदेशी प्लेयर्स में भी 15 खिलाड़ी वे हैं, जो एसोसिएट देशों से हैं। ऑक्शन लिस्ट में शामिल इन खिलाड़ियों में 56 प्लेयर इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं, वहीं 109 प्लेयर को कोई अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2023, 3:10 PM IST
wpl_2023.png

Women Premier league 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसका ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑक्शन लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 165 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

ऑक्शन लिस्ट में शामिल 165 खिलाड़ियों में से 104 खिलाड़ी भारतीय और 61 खिलाड़ी विदेशी हैं। विदेशी प्लेयर्स में भी 15 खिलाड़ी वे हैं, जो एसोसिएट देशों से हैं। ऑक्शन लिस्ट में शामिल इन खिलाड़ियों में 56 प्लेयर इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं, वहीं 109 प्लेयर को कोई अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं है।

सभी पांच टीमों के पास अधिकतम 30 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिसमें 9 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "50 लाख रुपये उच्चतम आरक्षित मूल्य है, जिसमें दो खिलाड़ियों - डींड्रा डॉटिन और किम गार्थ - ने शीर्ष ब्रैकेट में जगह बनाना चुना है।" चार खिलाड़ी 40 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी सूची में हैं। इसके बाद 30, 20 और 10 लाख की बेस प्राइस में खिलाड़ियों की भरमार है।

महिला प्रीमियर लीग की सभी पांच टीमों में ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी रखे जा सकते हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा 6 है। 60 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन किया जा चुका है। ऐसे में अब अगले हफ्ते होने वाले ऑक्शन के लिए इन फ्रेंचाइजियों के पास महज 30 स्लॉट खाली हैं। यानी 165 में से महज 30 खिलाड़ियों की ही किस्मत खुलेगी। इन 30 स्लॉट्स के लिए पांचों फ्रेंचाइजी के पास कुल 17.65 करोड़ रुपए उपलब्ध रहेंगे।

Updated on:
2 Dec 2023, 3:10 PM IST
Published on: