क्रिकेट

WPL 2025: RCB ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ जीता टॉस, क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

WPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

less than 1 minute read
Feb 14, 2025

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का आगाज गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

यह मुकाबला वड़ोदरा के कोताम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है, जबकि गुजरात जायंट्स टीम का नेतृत्व एशले गार्डनर कर रही है।

दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद हैं। इस मुकाबले से पहले महिला प्रीमियर लीग में दोनों टीमों के बीच चार बार भिड़ंत हुई है, जिसमें दोनों टीमों को 2-2 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह।

गुजरात जायंट्स- लौरा वोलवार्ड, बेथ मूनी (महिला), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम।

Also Read
View All

अगली खबर