क्रिकेट

WPL 2026 ऑक्शन 67 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, जानें किस टीम के लिए खेलेंगी स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल और शेफाली वर्मा

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा WPL 2026 Auction की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। उन्हें RTM कार्ड के जरिए यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।

2 min read
Nov 27, 2025
वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 (फोटो- WPL)

Women's Premier League 2026 Full Squad: गुरुवार को दिल्ली में वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए नीलामी हुई, जिसमें सभी 5 फ्रेंचाइज़ी ने मिलकर 40.8 करोड़ रुपए खर्च किए और 67 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल थीं। ऑक्शन के बाद सभी 5 फ्रेंचाइजियों की पूरी टीम सामने आ गई है। इस ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वॉड में 16-16 खिलाड़ी रहेंगी, जबकि गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के स्क्वॉड में 18-18 खिलाड़ी शामिल होंगी। ऑक्शन से पहले दिल्ली और मुंबई ने सबसे ज़्यादा 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसके अलावा RCB ने 4, गुजरात ने 2 और यूपी ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया था।

ये भी पढ़ें

WPL 2025 Auction: दीप्ति शर्मा के लिए इस टीम ने खोली तिजोरी, लगाई सबसे बड़ी बोली, फिर भी नहीं मिलीं

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लौरा वॉलवार्ट, शिनेल हेनरी, श्री चरणी, लिजेल ली, दिया यादव, तानिया भाटिया, ममता मदिवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन और मीनू मणि।

गुजरात जायंट्स की पूरी टीम

एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, टिटास साधु, काश्वी गौतम, कनिका अहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वॉरहम, अनुष्का शर्मा, हैपी कुमारी, किम गार्थ, यस्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी वायट हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़ और आयुषी सोनी।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमीलिया केर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिल फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नाला रेड्डी, मिली इलिंगवर्थ और साइका इशाक।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, एलिस पैरी , जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्युषा कुमार और दयालन हेमलता।

यूपी वॉरियर्स की पूरी टीम

श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टन, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गोड, आशा सोभना, डियांड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लोए ट्रायॉन, तारा नॉरिस, सुमन मीणा, जी तृषा और प्रतिका रावल।

कब से शुरू होगा WPL 2026?

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी को होगी। ऑक्शन शुरू होने से पहले BCCI ने तारीखों का ऐलान कर दिया। इस लीग के चौथे संस्करण का खिताबी मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। इस बार नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई इंडियंस दो बार खिताब जीत चुकी है, तो 2024 में स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB ने खिताब जीता था।

Updated on:
27 Nov 2025 09:53 pm
Published on:
27 Nov 2025 09:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर