2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Points Table: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, Top-4 में ये टीमें, जीत के बावजूद पंजाब के हाथ लगी निराशा

राजस्थान रॉयल्स (RR) अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 48 गेंद रहते 8 विकेट से हराया था। जिसका उन्हें फायदा हुआ और उनका नेट रनरेट +4.171 हो गया है। दूसरे नंबर पर गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) काबिज है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 02, 2026

राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका के टॉप पर (photo - IPL official site)

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण में सभी 10 टीमों ने अपने पहले मुकाबले खेल लिए हैं। कुछ टीमें अपने प्रदर्शन की बदौलत मजबूत नजर आ रही हैं, तो कई टीमों को अपने प्रदर्शन बहुत सुधार करना है। आइए देखते हैं कि बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए मैच के बाद अंक तालिका में किन टीमों ने शीर्ष 4 में अपनी जगह बनाई है?

राजस्थान रॉयल्स टॉप पर

पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 48 गेंद रहते 8 विकेट से हराया था। जिसका उन्हें फायदा हुआ और उनका नेट रनरेट +4.171 हो गया है। दूसरे नंबर पर गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) काबिज है। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया था। इस बड़ी जीत के बाद आरसीबी का नेट रन रेट +2.907 है।

दिल्ली जीत के बाद टॉप 4 में

बुधवार को लखनऊ को हराने वाली दिल्ली तीसरे स्थान पर काबिज है। दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है और उसका नेट रन रेट +1.397 है। मुंबई इंडियंस (MI) चौथे स्थान पर है। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराया था। उनका नेट रन रेट +0.687 है।

पंजाब किंग्स को नहीं मिली टॉप 4 में जगह

पंजाब किंग्स (PBKS) शानदार जीत के बावजूद टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई है। पंजाब ने गुजरात टाइटंस (GT) को 3 विकेट से हराया था। उनका नेट रन रेट +0.509 है। अब तक हुए 5 मैचों में इन्हीं टीमों ने जीत दर्ज की है और सभी के 2-2 अंक हैं। अंक तालिका में स्थान रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

इन टीमों को पहले मैच में मिली हार

गुजरात टाइटंस छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद नौवें, और चेन्नई सुपर किंग्स दसवें स्थान पर हैं। ये सभी पांच टीमें अपना पहला मैच हारी हैं। अंकतालिका में इनका स्थान भी रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

रैंकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स (RR)11002+4.171
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)11002+2.907
3दिल्ली कैपिटल्स (DC)11002+1.397
4मुंबई इंडियंस (MI)11002+0.687
5पंजाब किंग्स (PBKS)11002+0.509
6गुजरात टाइटंस (GT)10100-0.509
7कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)10100-0.687
8लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)10100-1.397
9सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)10100-2.907
10चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)10100-4.171

टूर्नामेंट बहुत लंबा है। अभी पहला चरण भी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए सभी टीमों के पास अपनी कमजोरियों में सुधार करते हुए शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका है। देखना होगा कि शीर्ष-4 में मौजूद टीमें आगे भी अपना स्थान बरकरार रखती हैं, या फिर अन्य टीमें जगह बनाती हैं।