18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या बिना खेले ही IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मैच से पहले सुनील गावस्‍कर का बड़ा दावा

Sunil Gavaskar on MS Dhoni: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज 18 मई को एमएस धोनी की वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन पूर्व दिग्‍गज सुनील गावस्‍कर ने दावा किया है कि लीग स्‍टेज के इस अहम पड़ाव पर वह खुद ही ये रिस्‍क नहीं लेना चाहेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 18, 2026

Sunil Gavaskar on MS Dhoni

एमएस धोनी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ChennaiIPL)

Sunil Gavaskar on MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने कहा है कि धोनी का मैच में खेलना एक जुआ हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज इस समय ऐसा रिस्क नहीं लेना चाहेंगे, क्योंकि उन्होंने पिंडली में खिंचाव के कारण पूरा सीजन मिस कर दिया है। इसके साथ ही उनके खेलने से टीम का कॉम्बिनेशन गड़बड़ा सकता है।

एक साल से कोई भी प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट मैच नहीं खेले धोनी

बता दें कि एमएस धोनी सीजन से पहले पिंडली में खिंचाव के कारण दो हफ्ते के लिए बाहर हो गए थे और इस पूरे सीजन में नहीं दिखे हैं। इतना ही नहीं वह एक साल से कोई भी प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं। सीएसके के अब इस सीजन में दो मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ बाकी हैं और प्लेऑफ के लिहाज से दोनों ही मैच बेहद महत्वपूर्ण हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी प्लेइंग इलेवन में आते हैं या कॉम्बिनेशन को बिल्कुल भी नहीं बिगाड़ते हैं।

'मुझे शक है कि वह इस स्टेज पर ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे'

स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि इतने जरूरी मैच के लिए सीएसके को ऐसे प्लेयर्स की जरूरत होगी, जो मैच फिट रहे हों और हाल ही में लगातार खेले हों और धोनी टीम मैन होने के नाते उस कॉम्बिनेशन को बिगाड़ने का रिस्क नहीं लेंगे, जिसने इस सीजन में सीएसके को कुछ अच्छी सफलता दिलाई है।

उन्होंने कहा कि एसआरएच के खिलाफ मैच सीएसके के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है। यह चेपॉक में उनका आखिरी होम गेम है, इसलिए जा‍हिर है, फैंस एमएस धोनी को खेलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन, वह इस सीजन में बिल्कुल भी नहीं खेले हैं। असल में उन्होंने एक साल से ज्‍यादा समय से कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए, मुझे शक है कि वह इस स्टेज पर ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे।

'धोनी को लाना जुआ हो सकता है'

उन्‍होंने आगे कहा कि आपको ऐसे प्लेयर्स की जरूरत है, जो मैच फिट हों और पिछले छह हफ्तों से रेगुलर खेल रहे हों। उन्होंने कहा कि अगर वह हैदराबाद के खिलाफ खेलते हैं तो मुझे बहुत हैरानी होगी। यह सीएसके के लिए जरूरी मैच है। जीत उन्हें प्लेऑफ की रेस में बनाए रखेगी। उन्हें यह मैच हर हाल में जीतना होगा और ऐसे खिलाड़ी को लाना, जो एक साल से ज्‍यादा समय से नहीं खेला है, एक जुआ हो सकता है।