18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रात 11 बजे आया मैसेज और सुबह खिला दिया मैच’, विदेशी खिलाड़ी ने KKR मैनेजमेंट पर लगाए गंभीर आरोप

Litton Das on KKR management communication: बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ अपने छोटे से सफर पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए अपने इकलौते मैच को याद करते हुए लिटन ने KKR मैनेजमेंट के बर्ताव और खराब कम्युनिकेशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 18, 2026

Litton Das, Kolkata Knight Riders, KKR, IPL 2023, Bangladesh Cricket Podcast, Litton Das KKR debut

लिटन दास (Photo - IANS)

Litton Das on KKR: बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ बिताए अपने छोटे से सफर को लेकर एक बड़ा और तीखा दावा किया है। लिटन का कहना है कि केकेआर फ्रेंचाइजी ने उन्हें उस तरह सपोर्ट नहीं किया जैसी उन्हें उम्मीद थी। उन्हें ऐसा महसूस कराया गया जैसे टीम को उनकी 'कोई खास जरूरत ही नहीं' थी। इसके साथ ही उन्होंने मैच से ठीक पहले टीम के खराब कम्युनिकेशन (बातचीत की कमी) को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

बांग्लादेश क्रिकेट के चार चक्का पॉडकास्ट पर बात करते हुए लिटन दास ने इस पूरे मामले पर खुलकर भड़ास निकाली। आईपीएल 2023 की नीलामी में केकेआर ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश के इंटरनेशनल मैचों की वजह से वह शुरुआत से टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे। जब वह भारत पहुंचे, तब तक केकेआर की टीम में कई बदलाव हो चुके थे। शाकिब अल हसन टूर्नामेंट से हट चुके थे और जेसन रॉय टीम में आ चुके थे।

रात 11 बजे आया वो मैसेज...

लिटन ने आखिरकार 20 अप्रैल 2023 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में अपना आईपीएल डेब्यू किया, जो उनका उस सीजन का इकलौता मैच साबित हुआ। टीम में चयन को लेकर केकेआर मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए लिटन ने कहा, 'आमतौर पर किसी भी खिलाड़ी को मैच से एक दिन पहले ही हिंट दे दिया जाता है कि वह कल खेलने वाला है। मैं दो मैचों से बाहर बेंच पर बैठा था और मुझसे इस बारे में कोई बात नहीं की गई थी। फिर अचानक, मैच वाली रात को 11 बजे मेरे पास एक मैसेज आता है कि 'कल तुम खेल रहे हो।'

मैच में क्या हुआ था?

लिटन ने बताया कि अचानक मिले इस फैसले के बाद उन्होंने अपनी पूरी ताकत से कोशिश की, लेकिन वो दिन उनका नहीं था। उस लो-स्कोरिंग मैच में KKR की पूरी टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी। ओपनिंग करने उतरे लिटन सिर्फ 4 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए। रही-सही कसर उनकी विकेटकीपिंग ने पूरी कर दी, जहां उन्होंने दिल्ली की रन-चेज के दौरान ललित यादव को स्टंप करने का एक बड़ा मौका गंवा दिया। नतीजा यह हुआ कि कोलकाता वह मैच 4 विकेट से हार गई। इस खराब प्रदर्शन के बाद लिटन को दोबारा कोई मौका नहीं मिला। कुछ समय बाद उनके परिवार में एक मेडिकल इमरजेंसी आ गई, जिसके कारण मैनेजमेंट से अनुमति लेकर वह वापस बांग्लादेश लौट गए। बाद में कोलकाता ने उनकी जगह वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स को शामिल कर लिया था।