
एमए चिदंबरम स्टेडियम (फोटो- CSK)
IPL 2026 CSK vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इस मैच के नतीजे का असर कई टीमों के आगे का सफर पर भी पड़ने वाला है।
आपको बता दें कि दोनों ही टीमें अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। सनराइजर्स हैदराबाद जहां अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर मौजूद है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स यह मुकाबला जीत जाती है, तो वह टॉप-4 में पहुंच जाएगी। दूसरी ओर, अगर सनराइजर्स हैदराबाद यह मुकाबला जीतती है, तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। इस मुकाबले पर सिर्फ सनराइजर्स और सीएसके के फैंस की ही नजरें नहीं होंगी, बल्कि आईपीएल की अन्य टीमों के समर्थक भी इस मैच पर नजर बनाए रखेंगे, क्योंकि कई टीमों के प्लेऑफ समीकरण इस मुकाबले पर निर्भर करेंगे।
अगर चेपॉक स्टेडियम की पिच की बात करें, तो इसी मैदान पर हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स और Mumbai Indians के बीच मुकाबला खेला गया था। उस मैच में मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन ही बना सकी थी, जिसे सीएसके ने 19वें ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था।
उस मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था। अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने 3 विकेट चटकाए थे, जबकि नूर अहमद (Noor Ahmad) को 2 सफलताएं मिली थीं। इसके अलावा रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh) ने 3 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए थे, वहीं जेमी ओवरटन (Jamie Overton) ने 4 ओवर में 30 रन खर्च किए थे। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए थे, जबकि रघु शर्मा (Raghu Sharma) ने 4 ओवर में 24 रन खर्च किए थे।
ऐसे में माना जा रहा है कि यह पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी। साथ ही शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। ऐसे में जो टीम शुरुआती ओवरों को संभलकर खेलेगी और बीच के ओवरों में स्पिनर्स का बेहतर तरीके से सामना करेगी, उसकी जीत की संभावना ज्यादा रहेगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच को जियोस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा।
Published on:
18 May 2026 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
