
TATA WPL 2027: बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वूमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League) के पांचवें संस्करण का शेड्यूल जारी कर दिया। यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार 2 शहर मिलकर करेंगे। वडोदरा और मुंबई में WPL के मैच आयोजित होंगे और वेन्यू पर 11-11 मैच खेले जाएंगे।
5वें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी को वडोदरा में होगी। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। वडोदरा में 24 जनवरी तक 11 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट अपने दूसरे लेग के लिए मुंबई पहुंचेगा, जहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से बाकी 11 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज के मुकाबले 3 फरवरी तक होंगे, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
पॉइंट्स टेबल पर दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए एलिमिनेटर में भिड़ेंगी, जबकि अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। फाइनल मुकाबला रविवार, 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स (17 खिलाड़ी): एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, किरण नवगिरे, कर्स्टी गॉर्डन, लौरा वोल्वार्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मडिवाला, मरिजाने कैप, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, नाजमा खान, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा और उमा काशवी।
गुजरात जायंट्स (18 खिलाड़ी): अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जी कमालिनी, जॉर्जिया वेयरहम, हैप्पी कुमारी, जिंतिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गार्थ, ओरला प्रेंडरगास्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, समायरा राघव, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर और यास्तिका भाटिया।
मुंबई इंडियंस (18 खिलाड़ी): अक्षिता भगत, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, भारती रावल, दिशा कसाट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, लतिका इनामदार, नेट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, एस सजना, सानिका चालके, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, श्वेता सहरावत, तारा नॉरिस और वैश्णवी शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (17 खिलाड़ी): अरुंधति रेड्डी, क्लो ट्रायन, एलिस पेरी, जॉर्जिया वॉल, जेस जोनासन, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, प्रत्यूषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, तेजल हसबनिस और वृंदा दिनेश।
यूपी वॉरियर्स (18 खिलाड़ी): आशा शोभना, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, हरलीन देओल, कैथरीन ब्राइस, क्रांति गौड़, मानली दक्षिणी, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, सहाना पवार, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, स्नेह राणा, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी मोलिन्यूक्स और सुषमा वर्मा।