क्रिकेट

WTC Final Scenario: एडिलेड टेस्ट में मिली हार के बाद टॉप 2 से बाहर हुआ भारत, अब सिर्फ ऐसे पहुंच सकता है फ़ाइनल में

ऑस्ट्रेलिया 102 पॉइंट्स और 60.71 विनिंग प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। वहीं इस हार के बाद भारत का विनिंग प्रतिशत 57.29 हो गया है। भारत 110 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीका 59.26 विनिंग प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2024, 11:34 AM IST
Feature image

World Test Championship 2023-25, Qualification Scenarios: ऑस्ट्रेलिया के हाथों एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में नीचे खिसक गया है। इस हार के बाद भारत टॉप 2 से बाहर हो गया है और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर टॉप पर पहुंच गया है।

WTC फ़ाइनल की रेस में चार टीम

ऑस्ट्रेलिया 102 पॉइंट्स और 60.71 विनिंग प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। वहीं इस हार के बाद भारत का विनिंग प्रतिशत 57.29 हो गया है। भारत 110 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीका 59.26 विनिंग प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। अब WTC के फ़ाइनल की रेस बेहद रोमांचक हो चुकी है। इंग्लैंड से दूसरा टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड अब पूरी तरह से बाहर हो गया है। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका फ़ाइनल की रेस में हैं।

भारत को WTC फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए यह करना होगा

भारत दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद अब अगर-मगर की स्थिति में आ गया है और उसके फ़ाइनल में पहुंचने की राह और भी मुश्किल हो गई है। अगर भारत को यहां से आराम से WTC के फ़ाइनल में जगह बनानी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया से यह सीरीज हर हाल में जीतनी होगी। अगर भारत इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम करता है तो आराम से WTC के फ़ाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में उसे इस सीरीज के बचे हुए मैच जीतने होंगे, जो बेहद मुश्किल है।

सीरीज हारा तो पाकिस्तान के भरसे WTC फ़ाइनल पहुंचेगा भारत

वहीं अगर टीम इंडिया बचे हुए तीन मैचों में दो जीत जाती है और एक मैच ड्रा कराते हुए सीरीज 3-1 से नाम करती है। तब भी उनके पास आराम से WTC के फ़ाइनल में जगह बनाने का मौका होगा। लेकिन अगर भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हार जाता है तो उनकी राह बेहद मिशकील हो जाएगी। इस स्थिति में टीम इंडिया को इस सीरीज के कम से कम दो मुक़ाबले जीतने होंगे और इसके बाद उन्हें पाकिस्तान पर निर्भर करना होगा।

भारत को फ़ाइनल में पहुंचाने के लिए पाकिस्तान को करना होगा ये काम

पाकिस्तान को 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका से दो मैचों को टेस्ट सीरीज खेलनी है। अगर भारत को WTC के फ़ाइनल में जगह बनानी है तो पाकिस्तान को यह सीरीज हर हाल में क्लीन स्वीप करनी होगी। बता दें यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका में खेली जाएगी जहां आज तक सिर्फ एक ही एशियाई टीम टेस्ट सीरीज जीत पाई है और वह टीम श्रीलंका है। दक्षिण अफ्रीका को उनके घर पर आज तक किसी ने क्लीन स्वीप नहीं किया है। ऐसे में पाकिस्तान का ऐसा कर पाना बेहद मुश्किल है।

Updated on:
8 Dec 2024, 11:34 AM IST
Published on: