क्रिकेट

WTC Finals Scenario: डब्‍ल्‍यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारत को लगा तगड़ा झटका छिन गया नंबर-1 का ताज, जानें अब फाइनल का पूरा गणित

WTC Finals Scenario: न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू मैदान पर 3-0 से वाइटवॉश के बाद भारत को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा है। भारत अब पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 से दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2025, 1:49 PM IST
India vs South Africa
गौतम गंभीर के साथ जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा। (फोटो ANI)

WTC Finals Scenario: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज का मुंबई के वानखेड़े में खेला गया आखिरी मुकाबला कीवियों ने 25 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत को न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू मैदान पर 3-0 से शर्मनाक वाइटवॉश का सामना करना पड़ा है। ये टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है, जब किसी टीम ने टीम इंडिया का घर में क्‍लीन स्‍वीप किया है। इस हार के बाद भारतीय टीम को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियशिप की पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा झटका लगा है। भारत अब WTC की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 से दूसरे स्थान पर खिसक गया है। अब भारत को डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल में पहुंचना है तो क्‍या करना होगा? आइये आपको बताते हैं इसका पूरा गणित क्‍या है?

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्या करना होगा?

भारत बनाम टेस्‍ट सीरीज से पहले भारत को शेष बचे 8 मैचों में 3 मैच जीतने की जरूरत थी। लगातार 3 मैच हारने के बाद अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। भारत को अब WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिएबचे हुए 5 टेस्ट मैचों में से 4 जीतने होंगे। भारत के लिए घर से बाहर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 4 टेस्ट मैच जीतना बेहद मुश्किल होगा।

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल

अब वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में ऑस्‍ट्रेलिया 62.50 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गया है तो भारत 58.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गया है। वहीं, श्रीलंका 58.33 अंकों के साथ तीसरे और न्‍यूजीलैंड 54.55 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे, जबकि साउथ अफ्रीका 54.17 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है।

Updated on:
5 Jul 2025, 1:49 PM IST
Published on: