
Delhi vs Bihar: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 का एलीट ग्रुप-बी मुकाबला दिल्ली और बिहार के बीच इंदौर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बनाए और बिहार को जीत के लिए 225 रनों का लक्ष्य दिया।
बिहार ने टॉस जीता और दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली की शुरुआत खराब रही। कप्तान प्रियांश आर्या (0), सार्थक रंजन (18 रन) और नितीश राणा (7) जल्द आउट हो गए। ऐसे में यश धुल ने एक छोर पर टिकते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने चौथे विकेट के लिए तेजस्वी दहिया के साथ 47 गेंद में 126 रनों की पार्टनरशिप की।
तेजस्वी दहिया 25 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के संग अर्धशतक ठोक आउट हो गए। तेजस्वी दहिया 51 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट 18.1 ओवर में गिरा। इसके बाद यश धुल भी 18.3वें ओवर में आउट हो गए। यश धुल ने 59 गेंद में 125 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके बाद हिम्मत सिंह और केशव डबास ने मिलकर टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 224 रनों तक पहुंचाया।
बिहार की ओर से रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने शानदार बॉलिंग की। उन्होंने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा बिहार की ओर से सूरज कश्यप और कप्तान प्रशांत किशोर ने 1-1 विकेट लिया।
खबर अपडेट हो रही है..