क्रिकेट

IPL 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज मयंक यादव की चोट पर आया बड़ा अपडेट

मयंक यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला ओवर फेंकने के बाद ही साइड स्ट्रेन के चलते मैदान से बाहर चले गए थे। इससे लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा। मयंक यादव चोट के चलते फिर मैदान पर नहीं उतरे। उनकी चोट पर यश ठाकुर ने बड़ा अपडेट दिया है।
2 min read
mayank_yadav.jpg

आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला रविवार रात लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन, तेज गेंदबाज मयंक यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला ओवर फेंकने के बाद ही साइड स्ट्रेन के चलते मैदान से बाहर चले गए थे। इससे लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा। मयंक यादव चोट के चलते फिर मैदान पर नहीं उतरे। उनकी चोट को लेकर इस मैच में पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज यश ठाकुर ने बड़ा अपडेट दिया है। आइये आपको भी बताते हैं उन्‍होंने क्‍या कहा?


दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज मयंक यादव पारी का तीसरा और अपना पहला ओवर डालने आए थे। इस ओवर में युवा पेस सनसनी मयंक ने तीन चौके खाकर 13 रन दिए। इतना ही नहीं इस ओवर में उनकी गति बमुश्किल 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ऊपर हो पाई। ओवर करते ही वह मैदान से बाहर चले गए। बाद में बताया गया कि वह इंजर्ड हो गए हैं।

यश ठाकुर ने दिया मयंक यादव की चोट पर अपडेट

लखनऊ के लिए गुजरात के खिलाफ 5 विकेट लेकर प्‍लेयर ऑफ द मैच बने यश ठाकुर ने मयंक यादव की चोट पर बड़ा अपडेट दिय है। यश ठाकुर ने बताया कि मयंक यादव को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। उन्‍होंने कहा कि वह अब बिल्कुल ठीक है। घबराने की कोई बात नहीं। ठाकुर ने मयंक की चोट पर जो अपडेट दिया है, उससे साफ है कि वह जल्‍द ही मैदान पर अपनी रफ्तार से कहर बरपाते नजर आएंगे।

155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गेंद

बता दें कि युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से इस सीजन में खूब कहर बरपाया है। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उन्‍होंने 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो आईपीएल 2024 की अब तक की सबसे तेज गेंद है। मयंक पिछले 2 मुकाबलों में महज 41 रन देकर 6 विकेट चटका चुके हैं।

यह भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस की पर निराश हुए कप्तान शुभमन गिल, बोले- इनकी वजह से हारे मैच

Published on:
08 Apr 2024 09:01 am
Also Read
View All
IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद क्या टीम इंडिया करेगी वापसी? आज बर्मिंघम में ODI महामुकाबले से होगा नए सफर का आगाज

विराट कोहली संग क्या प्लान बना रहे हैं शुभमन गिल? 2027 वर्ल्ड कप को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा

ENG vs IND, 1st ODI: जीत से आगाज करेगा भारत या इंग्लैंड मारेगा बाजी? जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Eng vs Ind 1st ODI: बर्मिंघम में पिछले ODI में हुई थी चौकों-छक्कों की बारिश, जब पहली पारी में बने 400 रन, पढ़ें एजबेस्टन की पिच रिपोर्ट

ENG vs IND 1st ODI Playing XI: पहले वनडे में होगी विराट कोहली समेत 3 स्टार प्लेयर्स की वापसी, गौतम गंभीर न चाहते हुए भी अपने ‘चहेते’ को करेंगे बाहर