13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind 1st ODI: बर्मिंघम में पिछले ODI में हुई थी चौकों-छक्कों की बारिश, जब पहली पारी में बने 400 रन, पढ़ें एजबेस्टन की पिच रिपोर्ट

Eng vs Ind 1st ODI Pitch Report: भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मंगलवार 14 जुलाई को खेला जाएगा। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि एजबेस्‍टन में खेले गए पिछले मुकाबले की पहली पारी में चौकों-छक्‍कों की बारिश हुई थी और 400 का स्‍कोर बना था? आइये इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 13, 2026

Eng vs Ind 1st ODI Pitch Report

एजबेस्‍टन के मैदान पर प्रैक्टिस करते भारतीय खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

England vs India 1st ODI Pitch Report: टी20 सीरीज के बाद अब भारतीय टीम इंग्‍लैंड के दौरे पर तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 14 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्‍टन में होगा। भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे से खेले जाने वाले इस मुकाबले में कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है, क्‍योंकि टीम इंडिया पिछली सीरीज को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। सबसे खास बात ये होगी कि लंबे समय बाद मैदान पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह मैदान पर उतरेंगे, जिन्‍हें खेलते देखना का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच से पहले एक बार एजबेस्‍टर की पिच रिपोर्ट और मौसम के हाल पर डालते हैं।

बर्मिंघम के मौसम का हाल

क्रिकेट फैंस के खुशी बात ये है कि बर्मिंघम में मंगलवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान आसमान पूरी तरह से साफ रहने के आसार जताए गए हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस को बगैर किसी रोक-टोक के पूरा मैच देखने को मिलने की उम्‍मीद है।

एजबेस्‍टन की पिच रिपोर्ट

एजबेस्‍टन की पिच की बात करें तो यहां बल्‍लेबाजों को मदद मिलती रही है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद रहती है, अगर बल्‍लेबाज कुछ देरे टिककर खेलें तो वह बड़े शॉट खेलने के साथ बड़ा स्‍कोर बना सकते हैं। जब पिछली बार मई 2025 में यहां इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था, तो मेजबान टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर 400 रन टांगे थे और विंडीज को सिर्फ 162 रन पर ऑलआउट कर 238 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

एजबेस्टन (बर्मिंघम) में खेले गए पिछले 10 वनडे मैचों के नतीजे

वर्षमुकाबलाविजेतापरिणाम
2025इंग्लैंड vs वेस्टइंडीजइंग्लैंड238 रन से जीता
2021इंग्लैंड vs पाकिस्तानइंग्लैंड3 विकेट से जीता
2019इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड8 विकेट से जीता
2019बांग्लादेश vs भारतभारत28 रन से जीता
2019इंग्लैंड vs भारतइंग्लैंड31 रन से जीता
2019न्यूजीलैंड vs पाकिस्तानपाकिस्तान6 विकेट से जीता
2019न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीकान्यूजीलैंड4 विकेट से जीता
2017बांग्लादेश vs भारतभारत9 विकेट से जीता
2017इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड40 रन से जीता
2017पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीकापाकिस्तान19 रन से जीता

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्‍तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की टीम

बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्‍तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स और रेहान अहमद।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग