13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng W vs Ind W: भारत से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट हारने के बाद छलका इंग्लैंड की कप्‍तान नेट साइवर-ब्रंट का दर्द, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

Eng W vs Ind W One-off Test Highlights: भारत की बेटियों ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 270 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया, जिसने लॉर्ड्स में महिला टेस्ट मैच जीता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 13, 2026

Eng W vs Ind W One-off Test Highlights

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्‍लैंड को हराकर जीत की खुशी मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

England Women vs India Women One-off Test Highlights: भारतीय महिला टीम ने सोमवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट में 270 रन से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही भारत ऐसा पहला देश बन गया, जिसने लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट मैच जीता है। यह इस ऐतिहासिक मैदान पर महिलाओं का पहला टेस्ट मुकाबला था। इस जीत के बाद जहां भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई तो इंग्लिश टीम के खेमें में मायूसी छा गई। खुद कप्‍तान नेट साइवर-ब्रंट काफी निराश नजर आईं।

बल्‍लेबाजों को ठहराया दोषी

मैच के बाद नेट साइवर-ब्रंट ने कहा कि हम पहले दिन ही परिस्थितियों के हिसाब से ठीक से ढल नहीं पाए। लेकिन, एक बार जब हमने उस पर हिट करना शुरू किया, तो मुझे लगता है कि हम सच में गेम में थे। फिर बल्‍लेबाज ज़्यादा पार्टनरशिप नहीं कर पाए। हालांकि लॉर्ड्स में पहले टेस्ट जैसा एक्सपीरियंस बहुत अच्छा था। टॉस के फैसले से खुश हूं। हमें प्रैक्टिस के लिए कुछ और दिन चाहिए थे, लेकिन क्रिकेटरों को इसके लिए और फॉर्मेट बदलने के लिए तैयार रहना होगा। एक क्रिकेटर के तौर पर आप यही करते हैं।

'कैलेंडर में बहुत सारा क्रिकेट खेला जा रहा'

तैयारी के लिए काफ़ी समय नहीं मिलने को लेकर उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है, बेशक हम उस फ़ाइनल (टी20 वर्ल्‍ड कप) के बीच कुछ और दिन चाहते थे। कैलेंडर में बहुत सारा क्रिकेट खेला जा रहा है। क्रिकेटरों के तौर पर हमें इसके लिए तैयार रहना होगा और टी20 फॉर्मेट में टेस्ट मैच की तैयारी करने से पहले जितना हो सके उतना ठीक होना होगा। लेकिन, मुझे लगता है कि हमने क्रिकेटरों के तौर पर यही तय किया है। हम हर चीज का हिस्सा बनना चाहते हैं।

'उनके नहीं होने से अब अजीब महसूस होगा'

अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेले रहीं हीथर नाइट और टैमी ब्‍लूमोंट को लेकर उन्‍होंने कहा कि वे वे मेरे पूरे करियर का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही हैं। ज़ाहिर है, मेरे शुरू करने से पहले दोनों टीम का हिस्सा थीं। इसलिए उनके बिना यह थोड़ा अजीब होगा। ज़ाहिर है, हीथर ने कप्तानी संभाली और खेल को पूरी तरह से प्रोफेशनल बनाने में हमारी मदद की और हमें यहां तक पहुंचाया जहां हम आज हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं यह जिम्मेदारी ले रही हूं और टीम और लड़कियों को और भी आगे ले जाने की कोशिश कर रही हूं। उनका करियर बहुत सफल रहा है और उनके पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है।

एशेज टेस्ट को लेकर कही ये बात

अगले साल एशेज टेस्ट को लेकर उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस गेम पर बहुत अच्छा असर पड़ रहा है। ज़ाहिर है, हम अनुभव का जितना हो सके उतना अच्छा इस्तेमाल कर रहे हैं और उससे सीख रहे हैं। अगली बार जब हम जल्दी से फॉर्मेट बदलेंगे और अगली गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसटेस्ट मैच में उतरेंगे, तो हमारे पास अनुभव होगा।