13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng W vs Ind W: भारत की बेटियों ने पुरुषों को पछाड़ते हुए लॉर्ड्स में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी

India's Test record at Lord’s: भारत की बेटियों ने लॉर्ड्स के मैदान मेजबान इंग्‍लैंड को 270 रनों के अंतर से हराते हुए इतिहास रच दिया है। इस मामले में उसने भारतीय पुरुष टीम को भी पीछे छोड़ दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 13, 2026

India's Test wins at Lord’s

लॉर्ड्स में जीत की खुशी मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India's Test wins at Lord’s: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट इतिहास के पहले मुकाबले को 270 रन से जीता है। लॉर्ड्स में रनों के हिसाब से ये भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय पुरुष टीम भी कभी इस ऐतिहासिक मैदान पर इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। इस जीत के साथ भारत की बेटियों ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।

लॉर्ड्स में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत

बता दें कि भारतीय पुरुष और महिला टीम ने लॉर्ड्स में सिर्फ चार टेस्‍ट मैच जीते हैं। पहली जीत महान कप्‍तान कपिल देव की अगुवाई में 1986 में आई थी, जब भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद एमएस धोनी की कप्‍तानी में भारत 2014 में 95 रन से जीता तो विराट कोहली के नेतृत्‍व में 151 रन से 2021 में जीत दर्ज की। वहीं, अब भारत ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में 270 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है, जो रनों के हिसाब से सबसे बड़ी है।

लॉर्ड्स में भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत (पुरुष और महिला)

जीत का अंतरकप्तानप्रतिद्वंद्वीवर्ष
270 रनहरमनप्रीत कौरइंग्लैंड (महिला)2026
151 रनविराट कोहलीइंग्लैंड (पुरुष)2021
95 रनएमएस धोनीइंग्लैंड (पुरुष)2014
5 विकेटकपिल देवइंग्लैंड (पुरुष)1986

महिला टेस्ट क्रिकेट में रन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत

जीत का अंतरविजेताविरोधीस्थानसाल
347 रनभारतइंग्लैंडमुंबई (डीवाई पाटिल)2023
309 रनश्रीलंकापाकिस्तानकोलंबो (कोल्ट्स)1998
286 रनइंग्लैंडदक्षिण अफ्रीकाब्लोमफोंटेन2024
270 रनभारतइंग्लैंडलॉर्ड्स2026
188 रनन्यूजीलैंडदक्षिण अफ्रीकाडरबन1972

महिला टेस्ट क्रिकेट में भारत की तेज गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन

रैंकगेंदबाजप्रदर्शनविपक्षस्थानवर्ष
1झूलन गोस्वामी10/78इंग्लैंडटॉनटन2006
2शशि गुप्ता8/100ऑस्ट्रेलियालखनऊ1984
3क्रांति गौड़7/91इंग्लैंडलॉर्ड्स2026
4गर्गी बनर्जी6/32न्यूजीलैंडकटक1985
5झूलन गोस्वामी6/71इंग्लैंडदिल्ली2005
6शांता रंगास्वामी6/114इंग्लैंडवेदरबी1986

भारतीय महिला टीम की 4 टेस्ट जीत (इंग्‍लैंड के खिलाफ)

वर्षस्थानपरिणाम
2006टॉनटनभारत 5 विकेट से जीता
2014वॉर्म्सलेभारत 6 विकेट से जीता
2023डीवाई पाटिल, मुंबईभारत 347 रन से जीता
2026लॉर्ड्सभारत 270 रन से जीता

भारतीय महिला टीम का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन

अवधिमैचजीतहारड्रॉ
1976–1999261520
2002–20068215
2014 से अब तक9612