क्रिकेट

यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ी खबर, टीम में शामिल किए जाने को लेकर MCA ने दिया अपडेट

Yashasvi Jaiswal: बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अप्रैल में गोवा की टीम से जुड़ने का अनुरोध किया था, जिसके लिए उन्होंने MCA से एनओसी मांगी थी। हालांकि, उन्होंने एक महीने बाद ही एमसीए को अपने अनुरोध को वापस लेने की सूचना दी थी।
1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2025, 10:33 PM IST
Yashasvi Jaiswal
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Photo Credit- IANS)

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई भारतीय टीम के अहम सदस्य और ओपनर यशस्वी जायसवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, घरेलू क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल मुंबई टीम में चयन के लिए उपलब्ध हैं, क्योंकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की एपेक्स काउंसिल ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिए अनुरोध को वापस लेने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

मुंबई क्रिकेट के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यशस्वी जायसवाल हमेशा से मुंबई क्रिकेट के गौरव रहे हैं। हमने जायसवाल के एनओसी वापसी आवेदन को स्वीकार कर लिया है। वह आगामी घरेलू सत्र में मुंबई के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

दरअसल, बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अप्रेल में गोवा की तरफ से खेलने के लिए अनुरोध किया था। इसके लिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से उन्होंने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगी थी। हालांकि यशस्वी जायसवाल ने एक महीने बाद ही एमसीए (MCA) को अपने अनुरोध को वापस लेने की सूचना दे दी।

इस सब बदलावों के बीच उनके प्रारंभिक अनुरोध के पीछे के कारणों को नहीं बताया गया है, हालाकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी जायसवाल ने नेतृत्व की भूमिका चाहते थे। ऐसे में उन्होंने मुंबई को छोड़ अन्य टीम से खेलना चाहते थे।

यशस्वी जायसवाल ने क्या कहा था?

यशस्वी जायसवाल ने गोवा के लिए खेलने के अपने फैसले को बदलते हुए उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक ई-मेल किया था। उस ई-मेल में उन्होंने एनओसी को वापस लेने का अनुरोध किया था और इस सीजन मुंबई के लिए खेलने की अनुमति मांगी थी।