क्रिकेट

IND vs NZ: यशस्‍वी जायसवाल और हेनरी निकोल्स के बीच मैदान पर हुई तीखी नोक-झोंक, स्टंप माइक में कैद हुई बहस

Yashasvi Jaiswal vs Henry Nicholls: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में यशस्‍वी जायसवाल और हेनरी निकोल्‍स के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली है। उनकी ये बातचीत स्‍टंप माइक में कैद हो गई है। आइये आपको भी बताते हैं कि आखिर क्‍या हुआ था?
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 9:58 AM IST
Yashasvi Jaiswal vs Henry Nicholls
भारत बनाम न्‍यूजीलैंड मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Yashasvi Jaiswal vs Henry Nicholls IND vs NZ 1st Test: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है, लेकिन हेनरी निकोल्‍स और ग्‍लेन फिलिप्‍स क्रीज पर जमे हुए हैं। इसी बीच हेनरी और यशस्‍वी जायसवाल के बीच काफी तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली है। दोनों के बीच हुई ये बहसबाजी स्‍टंप माइक में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यशस्‍वी जायसवाल ने किया हेनरी को उकसाने का प्रयास

न्‍यूजीलैंड के 70 के स्‍कोर पर 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद हेनरी निकोल्‍स काफी संभलकर खेल रहे थे, मैच में फिर से मेजबान टीम वापसी कर सके। इसी बीच यशस्‍वी जायसवाल ने हेनरी का ध्‍यान भंग करने के लिए उन्‍हें उकसाने का प्रयास करते हुए कहा कि आप सच में बहुत धीमा खेलते हैं और आपकी आधी टीम पहले ही ड्रेसिंग रूम में वापस आ चुकी है।

इस पर हेनरी ने दो टूक कहा कि अपनी फील्डिंग पर ध्यान दो। इस पर जायसवाल ने कहा कि अगर मैं यहां खेल रहा होता, तो मैं बिना डरे खेलता। फिर हेनरी भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्‍होंने कहा कि हमने देखा कि आपने और आपकी टीम ने 2024 में घर पर क्या किया। जब हेनरी ने उन्‍हें घर पर 0-3 से हार की याद दिलाई तो यशस्‍वी फिर कुछ नहीं बोले।

हेनरी निकोल्‍स और ग्‍लेन फिलिप्‍स ने न्‍यूजीलैंड की पारी को संभाला

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी टेस्‍ट सीरीज का पहली सेशन भारत के नाम रहा, क्‍योंकि इसी सेशन में मेजबान टीम 70 के स्‍कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद दूसरा सेशन पूरी तरह न्‍यूजीलैंड के नामर रहा और आखिरी सेशन में पहला घंटा भी कीवी टीम के नाम रहा है। हेनरी और ग्लेन की जोड़ी ने शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए न्‍यूजीलैंड के स्‍कोर को 200 के पार पहुंचा दिया है। खबर लिखे जाने तक हेनरी 193 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 95 रन और फिलिप्‍स 124 गेंदों पर 11 चौके की मदद से 72 रन बनाकर खेल रहे थे।

Updated on:
19 Nov 2026, 9:58 AM IST
Published on: