क्रिकेट

अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के बाद युवराज सिंह ने दिया चैलेंज, संजू सैमसन को किया सलाम

NZ vs IND T20: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक बनाते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की। भारत की जीत के बाद युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को एक चैलेंज दे दिया।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 5:00 PM IST
Yuvraj and Abhishek
युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा (Photo - ANI)

न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज़ के तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए भारत (India) ने 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आज मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की। न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाते हुए भारत को 199 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। भारत की जीत में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने तूफानी शतक बनाया। ओपनिंग करते हुए अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रन बनाए। मैच के बाद अभिषेक के मेंटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने मज़ेदार अंदाज़ में उन्हें एक चैलेंज दे दिया।

12 गेंदों में 50 रन बनाने का दिया चैलेंज

अभिषेक की मैच विनिंग पारी के बाद युवराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "तुम अभी भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते, है ना अभिषेक? ऐसा लग रहा था कि जैसे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अपने घर के बैकयार्ड में बल्लेबाजी कर रहे हों।" आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड (England) के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में 50 रन बनाए थे। इसी पारी में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के एक ही ओवर में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाए थे। युवराज ने इस मैच में 16 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली थी।

संजू सैमसन को किया सलाम

युवराज ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं 30 या 34 गेंदों पर 100 रन नहीं बना सकता। अभिषेक ने बहुत बढ़िया खेल खेला। अभिषेक की शानदार पारी रही, और उन्होंने सिंगल भी लिए। दूसरी तरफ से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भी कमाल का खेल दिखाया। दोनों की जोड़ी ज़बरदस्त है। संजू सैमसन (Sanju Samson) को सलाम, जो नंबर 3 पर एक सच्चे टीम प्लेयर की तरह खेले। हमारे गेंदबाजों ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और न्यूज़ीलैंड ले स्कोर को 200 के नीचे रखा। सीरीज में शानदार जीत के लिए बधाई हो टीम इंडिया।"