क्रिकेट

युवराज सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया किस युवा क्रिकेटर का भारतीय टीम में सफल करियर होगा

जानिए युवराज सिंह ने किस युवा बल्लेबाज की तारीफ में गढ़े कसीदे?
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2022, 11:07 AM IST
yuvraj singh predict shubman gill will successful india career
युवराज ने दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इस बार दो प्लेयर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। युवराज सिंह ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की बहुत तारीफ की। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2022 का हिस्सा हैं। युवराज ने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी उन्हें उनके युवा दिनों की याद दिलाते हैं। स्‍पोर्ट्स 18 चैनल को इस बार युवराज ने अपना इंटरव्यू दिया। भारतीय क्रिकेट को लेकर युवराज सिंह ने यहां पर अपनी बात रखी।


दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंग ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर दी खास प्रतिक्रिया

आपको बता दें युवराज सिंह ने ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 2000 चैंपियंस ट्रॉफी में इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। युवराज ने अपने डेब्यू मैच में ही 84 रन जड़ दिए थे। युवराज सिंह का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। इस इंटरव्यू में युवराज सिंह से पूछा गया था कि भारत के लिए सबसे सफल करियर की उम्मीद वो किससे करेंगे। युवराज सिंह ने शुभमन गिल का नाम लिया। युवराज सिंह ने ये भी कहा कि सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।


जोस बटलर की भी हुई तारीफ

युवराज सिंह ने हाल ही में जोस बदलर की तारीफ भी की थी। गुजरात और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में जोस ने खेल भावना का परिचय दिया था। बटलर इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने काफी ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि राजस्थान को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। युवराज ने शुभमन गिल के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। इस आईपीएल में अभी तक गिल ने अच्छा खेल दिखाया है।

Published on: